लाख से ज्यादा नशीली गोलियां और 5 किलो हेरोइन बरामद : 8 आरोपी दबोचे

by

फिरोजपुर : पंजाब सरकार की ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों और गैंगस्टरों पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने 5 अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन, बैन दवाइयां, विदेशी हथियार और लाखों की ड्रग मनी बरामद हुई है।

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 5 किलो 275 ग्राम हेरोइन, 1.33 लाख से अधिक नशीली गोलियां-कैप्सूल, एक विदेशी ग्लॉक समेत 4 पिस्तौल, 41 कारतूस और 3.16 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पाकिस्तान से हेरोइन मंगाने वाले तस्कर भी शामिल हैं।

फिरोजपुर में नशे और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद : पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने नशे और गैंगस्टरों पर बड़ी चोट की है. एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, 5 अलग-अलग कार्रवाइयों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 5 किलो 275 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 33 हजार 640 नशीली गोलियां, विदेशी ग्लॉक समेत 4 पिस्तौल और 3 लाख 16 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

पाकिस्तानी तस्कर और मेडिकल हॉल पर बड़ा एक्शन :  सबसे बड़ी कामयाबी CIA ज़ीरा को मिली, जिसने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले दो तस्करों को 5 किलो से ज्यादा हेरोइन और स्विफ्ट कार के साथ दबोचा. वहीं, ममदोट पुलिस ने एक मेडिकल हॉल पर छापा मारकर 1.33 लाख नशीली गोलियां और 39 कारतूस जब्त किए।

हथियार तस्कर और चोर भी पकड़े गए : अन्य मामलों में सीआईए फिरोजपुर और मक्खू पुलिस ने हथियार और 50 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपियों को पकड़ा, जबकि सिटी पुलिस ने 3 चोरी की बाइक व 10 मोबाइल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया. एसएसपी ने बताया कि नशा विरोधी अभियान के तहत जिले में अब तक 2521 मामलों में 3085 तस्करों को जेल भेजा जा चुका है और करीब 430 किलो हेरोइन जब्त की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्दनाक सड़क हादसा : चिरगांव क्षेत्र में एक कार के पब्बर नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत, 1 घायल

एएम नाथ, शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चिरगांव क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार के पब्बर नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौके...
article-image
पंजाब

लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली – दूसरी पत्नी से परेशान कारोबारी ने किया सुसाइड : संपत्ति नाम कराने का बना रही थी दबाव

लुधियाना : फैक्ट्री मालिक द्वारा पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फैक्ट्री मालिक दलजीत सिंह अपनी दूसरी पत्नी परमजीत कौर और उसके रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान था।...
पंजाब

श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को धन गुरु रामदास लंगर सेवा पुरहीरां में करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जत्थेदार...
article-image
पंजाब

किसानों की अवाज दवाने के लिए चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान मोदी व शाह के ईशरे पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर थाने ले जाया गया: हरपुरा

गढ़शंकर। आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर...
Translate »
error: Content is protected !!