सुषमा विनसम टैक्सटाईल कंपनी यूनियन की प्रधान बनी : सर्वसम्मति से दो साल के लिए चुनी कार्यकारिणी

by

बद्दी, 23 जून (तारा) : बद्दी स्थित विनसम टैक्सटाईल कंपनी की श्रमिक यूनियन के चुनाव में सुषमा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। दो साल के लिए हुए इकाई का गठन किया गया।

भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश इकाई के सदस्य मेला राम चंदेल व राज्य सचिव राजू भारद्वाज की देखरेख में हुए चुनाव में ललिता को उपप्रधान, मोहन यादव को महासचिव, दिनेश तिवारी को सह सचिव, प्रिय दर्शन को कोषाध्यक्ष, रसनेस को सह कोषाध्यक्ष, रितू बाला को संगठन मंत्री, सुषमा देवी को सह संगठन मंत्री, नीलम को प्रचार मंत्री, निशा को सह प्रचार मंत्री चुना गया। इसके अलावा यशवंत कुमारी, चंपा, लैला, रीमत व शालू को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। मेला राम चंदेल को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
मेला राम चंदेल ने कहा कि नई चुनी कार्यकारिणी कामगारों को उत्थान के साथ कंपनी के विकास के लिए प्रयास करेगी। उत्पादन व गुणवत्ता को बढ़ाने का भी नई कार्यकारिणी अपना पूरा सहयोग करेगी।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्टेबल के वायरल वीडियो और लापता होने के के मामले में संज्ञान ले मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त, प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था तबाह : जयराम ठाकुर

आम आदमी के जान की सरकार को नहीं परवाह, अधिकारी कर रहे मनमानी एएम नाथ। शिमला  :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रेयांश व स्वजन्या गोस्वामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित

एएम नाथ। चम्बा : कांगड़ा में खेली गई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में श्रेयांश ठाकुर पुत्र मंजीत ठाकुर गाँव लडोह पंचायत भनौता और स्वजन्या गोस्वामी पुत्र संतोष नाथ मोहल्ला माई का बाग़ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 पंचायतों में 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी

हमीरपुर 30 जनवरी। जिला की 7 ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पंचायत सदस्यों के कुल 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हेमराज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस अधिकारी की पत्नी से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी : आरोपी महिला रकम लौटाने से कर रही इन्कार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पत्नी के साथ दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की...
Translate »
error: Content is protected !!