गुरुदेव बने गोयला स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

by

पट्टा मेहलोग, 24 जून (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति एमसी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय कुमार ने की तथा इसमें अभिभावकों, शिक्षकों और ग्राम पंचायत गोयला की प्रधान निर्मला देवी, उप-प्रधान गुरुदेव सिंह, वार्ड सदस्य रक्षा देवी व ममता ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित आमसभा में अभिभावकों ने पहले समिति के सदस्यों देवी दत्त, रंजना, गुरुदेव, शेर सिंह, सीमा, रीना, सुनील, सुनीता, विमला देवी, फूलवंती, रेखा, निर्मला, शेरसिंह, रक्षा देवी का चयन सर्वसम्मति से किया।
फिर चुने गए सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से गुरुदेव वर्मा को विद्यालय प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष तथा रक्षा कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर भवन समिति एवं शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया जिससे विद्यालय के आधारभूत ढांचे तथा शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। नव निर्वाचित अध्यक्ष गुरुदेव वर्मा ने उपस्थित सदस्यों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया व आश्वासन दिया कि वह विद्यालय के चौमुखी विकास, छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने में विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों के विकास में सक्रिय योगदान देगी। इस अवसर पर प्रवक्ता भूगोल सुखदेव, भौतिक शास्त्र अनिल वशिष्ठ, मनदीप, शशि पाल एवं टीजीटी रमेश कुमार व पूनम ठाकुर उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 1253 कांस्टेबलों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र……आगामी दो महीनों में 800 और कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी,प्रदेश पुलिस सबसे आधुनिक, तेज और भरोसेमंद पुलिसः मुख्यमंत्री

एएम नाथ।  कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस कॉलेज डरोह में ‘रोजगार संकल्प मेले’ के दौरान नवनियुक्त 1253 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जलैल में आयोजित मेले का समापन, लोक निर्माण मंत्री ने की अध्यक्षता : 30 लाख से बनकर तैयार होगा खुशाला महावीर मंदिर खेल मैदान – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 05 नवंबर – लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत जलैल के गांव सेहल में स्थानीय स्तर पर आयोजित मेले की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को सौंपा तकनीकी शिक्षण संस्थानों के 15 हज़ार युवाओं के नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण का ज़िम्मा : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला  : अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े 15000 युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षक देगी इसके लिए राज्य सरकार ने संस्था के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक ने मंदिर में घुसकर माता के वस्त्र को लगा दी आग : ग्रामीणों ने मचाया बवाल तो आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

एएम नाथ :  चम्बा ।  सिल्लाघ्राट क्षेत्र के कलयु गांव में शनिवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक मंदिर में माता के पवित्र वस्त्र में आग लगाने का मामला...
Translate »
error: Content is protected !!