मेयर सौरभ जोशी ई-रिक्शा से पहुंचे नगर निगम कार्यालय, हरित परिवहन को दिया बढ़ावा

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून: पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी आज नगर निगम कार्यालय ई-रिक्शा से पहुंचे। इस पहल के माध्यम से उन्होंने शहरवासियों को पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों को अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ और स्वस्थ शहरी वातावरण के निर्माण के लिए हरित परिवहन को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधनों का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए।
मेयर ने कहा कि ई-रिक्शा एक किफायती, ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण हितैषी परिवहन माध्यम है, जो शहर के कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे हरित परिवहन पहलों का समर्थन करें और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकल्पों को अपनाएं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। चंडीगढ़ हमेशा से पर्यावरण संरक्षण और नागरिक हितों से जुड़े नवाचारों में अग्रणी रहा है तथा भविष्य में भी शहर को अधिक स्वच्छ, हरित और रहने योग्य बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
मेयर सौरभ जोशी की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि स्वच्छ और हरित चंडीगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर, स्वच्छ और टिकाऊ शहर का निर्माण किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी

कसौली :  कोटबेजा पंचायत के जामली गांव में पति की ओर से अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। दोनों मृतक उत्तराखंड के जिला चंपावत के रहने वाले थे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेंटिलेटर पर ब्रेन-डेड पति : पत्नी ने मांगी मां बनने की इजाजत : हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित करते हुए एक अस्पताल को निर्देश दिया है कि वह ‘ब्रेन-डेड’ यानी दिमागी तौर पर मृत घोषित किए जा चुके एक व्यक्ति के...
article-image
पंजाब

चोरों ने मजारी में मोंटी के दरवाजा तोड़ कर घर में घुस कर ढाई लाख कैश व करीव बारह तोले सोने के गहणे चुराए

गढ़शंकर। गांव मजारी में सैनिक के घर से चोरों ने ममटी की दरवाजा तोड़ कर घर में पड़े ढाई लाख की नकदी व करीव दस बारह तोले से ज्यादा सोने के गहणों के ईलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों और सफाई कर्मियों को करें लाभान्वित : 6 अलग-अलग समितियों की बैठकों में डीसी अमरजीत सिंह ने दिए निर्देश

एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच और अभियोजन में न हो विलंब कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगों को मिलें सभी सुविधाएं एएम नाथ। हमीरपुर 29 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!