पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने विभिन्न सेवाओं की फीस में की बढ़ोतरी

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 25 जून। विदेश यात्रा, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और उससे संबंधित विभिन्न सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के लागू होने के बाद सामान्य, तत्काल तथा खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट को दोबारा जारी करवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा।

नई दरों के अनुसार 36 पेज की सामान्य पासपोर्ट बुकलेट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है, जबकि 60 पेज की बुकलेट के लिए अब 3,500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जो पहले 2,000 रुपये था।
तत्काल (तेज सेवा) पासपोर्ट के लिए भी शुल्क में वृद्धि की गई है। अब 36 पेज की तत्काल पासपोर्ट बुकलेट के लिए 5,000 रुपये और 60 पेज की बुकलेट के लिए 6,000 रुपये शुल्क देना होगा।
इसके अलावा, खोए, चोरी हुए अथवा खराब हो चुके पासपोर्ट को दोबारा जारी करवाने के लिए भी शुल्क बढ़ाया गया है। 36 पेज की बुकलेट के लिए सामान्य श्रेणी में 5,000 रुपये और तत्काल सेवा में 7,500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, 60 पेज की बुकलेट के लिए सामान्य श्रेणी में 6,000 रुपये तथा तत्काल सेवा के लिए 8,500 रुपये शुल्क देना होगा।
सरकार ने पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) और सरेंडर सर्टिफिकेट जैसी अन्य सेवाओं की फीस भी 750 रुपये तय की है।
हालांकि सरकार ने कुछ वर्गों को राहत भी प्रदान की है। 8 वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नए पासपोर्ट आवेदन पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले नई शुल्क दरों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विश्वास फाउंडेशन सम्मानित, मानव सेवा के कार्यों को मिली सराहना

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन) विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मानवता की सेवा और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण विभाग ब्लैक स्पॉट को करे दुरुस्त – जिला में 268 ब्लैक स्पॉट चिन्हित : रोहित राठौर

जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त एएम नाथ। मंडी, 17 जनवरी :  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

STF की बड़ी कार्रवाई : डलहौजी में नाकाबंदी के दौरान नशे की खेप पकड़ी

सोलन से चंबा जा रही भुक्की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान को मिली मजबूती, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस एएम नाथ। डलहौजी :  नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स...
article-image
पंजाब

सांसद रवनीत बिट्टू व हरदीप पूरी पर हो कानूनी कार्यवाही- पूर्व विधायक राठां

गढ़शंकर – अकाली दल बसपा गठबंधन के बाद बसपा के लिए आनंदपुर साहिब व चमकौर साहिब विधानसभा सीट छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी के लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!