नशा निषेध दिवस पर तीसा में जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

by

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों ने निकाली रैली, नशे के खिलाफ किया जागरूक

नशा एक धीमा ज़हर, इसे जड़ से मिटाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: राज कुमार

एएम नाथ। तीसा :  अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, तीसा के निर्देशन में जज्जा कोठी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बाल विकास परियोजना तीसा के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय बच्चों, युवाओं तथा आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर खंड समन्वयक राज कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक धीमा ज़हर है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को धीरे-धीरे खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके।
राज कुमार ने कहा कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से स्कूली बच्चों और युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्ति संबंधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया और स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नशे के खिलाफ मिलकर कार्य करने की शपथ के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा से आनंद शर्मा ने दाखिल किया नामांकन : कांगड़ा सीट पर लंबे वक्त से बीजेपी का कब्जा

एएम नाथ। कांगड़ा  :  कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिमला में दुनिया का दूसरा, भारत और एशिया का पहला 15 स्टेशनों को जोड़ने वाला 13.79 किलोमीटर लंबा रज्जु मार्ग बनेगा : रज्जुमार्ग रोव वे द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम होटल होलीडे होम में आयोजित – मुकेश अग्निहोत्री

 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत शिमला 31जुलाई – रोप वे की दुनिया में हिमाचल ने अपने कदम तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिए है। शिमला में 1734.40 करोड़ की लागत...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर परिचर्चा आयोजित

ऊना, 27 फरवरी – जिला परिषद सभागार में आज शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद ऊना की अध्यक्षा नीलम कुमारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार संजीव कुमार को गहरा आघात पिता गोरख राम का निधन

गढ़शंकर : गढ़शंकर से विभिन्न टीवी चैनलों के लिए काम करते पत्रकार संजीव कुमार को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके पिता गोरख राम (87) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी नादौन हिमाचल प्रदेश का...
Translate »
error: Content is protected !!