गढ़शंकर पुलिस ने 204 अवैध शराब की बोतलें पकड़ी , 2 के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 26 जून। गढ़शंकर पुलिस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राधा रमन के साथ हाजीपुर में छापेमारी कर 204 अवैध शराब की बोतलें बरामद कर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज गया।
गढ़शंकर पुलिस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राधा रमन के साथ हाजीपुर मोड़ पर एक नाका लगाया गया था, जहाँ सूचना मिली कि गाँव हाजीपुर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, पुत्र सुरिंदर कुमार, अपने पशुओं के बाड़े में लोगों को शराब बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राधा रमन को साथ लेकर छापा मारा। छापे के दौरान वहाँ रखे भूसे में से राजधानी मार्का (सेल चंडीगढ़) की 36 बोतलें तथा पंजाब क्लब व्हिस्की की 168 बोतलें बरामद की गईं। इसके आधार पर अवैध शराब विक्रेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, पुत्र सुरिंदर कुमार, निवासी गाँव हाजीपुर, तथा राजन उर्फ राजा पुत्र संतोख सिंह, निवासी गाँव अचलपुर बीत के खिलाफ मुकदमा नंबर 0119 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो पहुंच कर सभी को सौंपी अत्याधुनिक रेहडिय़ां

शारीरिक व आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे चार व्यक्तियों को जिला प्रशासन ने दिखाई आत्म निर्भर बनने की राह जिला रोजगार ब्यूरो के माध्यम से ‘स्वादिष्टम’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई अत्याधुनिक...
article-image
पंजाब

न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां का नतीजा शानदार रहा :  छात्रा कृतिका, मुस्कान,गुरवीर सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां ने शानदार नतीजा रहा । स्कूल के एमडी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में कालेज के एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया गया। इस समय एनएसएस वलंटियर को अपने देश प्रति...
Translate »
error: Content is protected !!