राजा वड़िंग, चन्नी और रंधावा अचानक पहुंचे दिल्ली

by

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही संगठनात्मक बदलाव स्पष्ट हैं। जिसके चलते आज शुक्रवार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात की।

इससे पहले पिछले दो दिनों में वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी वेणुगोपाल से अलग-अलग मुलाकात कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के संगठन में बदलाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश इकाई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठन के पुनर्गठन को लेकर जल्द घोषणा हो सकती है। पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है तथा कई वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक भी लिया गया है। लगातार हो रही इन बैठकों को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी आलाकमान पंजाब में संगठन को अधिक सक्रिय और चुनावी मोड में लाने के लिए नई टीम तैयार करने पर विचार कर रहा है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रस्तावित बदलावों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए हाल ही में कांग्रेस हाई कमान की ओर से तीन सदस्यों की ऑब्जर्वर कमेटी गठित की गई थी जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया था।

इसके बाद राहुल गांधी ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी वन टू वन मुलाकात की थी। सूत्रों अनुसार एक-दो दिन के भीतर पंजाब कांग्रेस में बदलाव को लेकर हाईकमान की ओर से फैसला ले लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी का धोखा : पति ने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा

अमृतसर :   पंजाब से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी अपने पति को धोखा दे रही थी। वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए अक्सर यह कहकर घर से निकल जाती...
article-image
पंजाब

5 नवंबर को चुवाड़ी में आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर

एएम नाथ। चम्बा :  उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवानिवृत) ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व और दिंवगत सैनिकों के परिवारों तथा वीर नारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए विश्राम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन तक बंधक बनाकर सौतेले भाई ने दरिंदगी की…मेरठ में नाबालिग बेटी का गंभीर आरोप : खुद 7 लोगों से कर चुकी निकाह

मेरठ :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप भी ऐसे कि सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाए।...
article-image
पंजाब

जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला का चैंपियनशिप में पूरा सहयोग देगा युवा खेल भलाई बोर्ड : राजीव वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की एक विशेष मीटिंग का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स करतारपुर रोड, कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग में युवा खेल भलाई बोर्ड एंवम जिला वुशू ऐसोसिशन आफ कपूरथला...
Translate »
error: Content is protected !!