पुलिस ने विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, 3 गिरफ्तार

by

अमृतसर, 21 जून :  एसएसओसी अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन विदेशी अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की हैं।

पंजाब पुलिस के अनुसार इस संबंध में पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित विदेश में बैठे गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे। ये विदेशी हैंडलर पंजाब में गैंगवार, फिरौती और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विदेशी गैंगस्टरों के निर्देश पर हथियारों की खेप पहुंचाने और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे थे। जांच में यह भी

सामने आया है कि आरोपितों के संबंध कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर में दर्ज एक हत्या के मामले और बटाला में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इनके साथियों की पहचान, उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और विदेशी हैंडलरों से जुड़े संगठित अपराध सिंडिकेट को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारीहै। पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक की मौके पर मौत – 23 वर्षीय युवक के मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मारी

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड़ पर गांव सेखोवाल पड़ते एरिया में पेट्रोल पंप के निकट तेज गति से जा रहे कैंटर द्वारा मोटरसाइकिल स्वार को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल स्वार युवक की मौके...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत का भाजपा की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय

शिमला : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। पहले ये बात चल रही थी कि कंगना रनौत को भाजपा मथुरा से टिकट...
article-image
पंजाब

पुलिस की बड़ी छापेमारी : 10 किलो से अधिक अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अफीम तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी में साढ़े दस किलो अफीम बरामद की गई है, साथ ही ड्रग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

बैंस की उपस्थिति में रोहतक विधानसभा से उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह हुड्‌डा ने किया नामांकन: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही आप : हरजोत बैंस

रोहतक, 12  सितंबर : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की उपस्थिति में रोहतक विधानसभा से उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह हुड्‌डा ने नामांकन किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में जनसभा...
Translate »
error: Content is protected !!