बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने सेक्टर-35 और सेक्टर-43 में लगाई शीतल छबील, श्रद्धालुओं को बांटी ठंडक और सेवा की मिसाल

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 28 जून : भीषण गर्मी के बीच समाज सेवा और मानवता का संदेश देते हुए बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-43, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-35 एवं सेक्टर-43 की मुख्य सड़कों पर भव्य शीतल छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दूध, लस्सी, शरबत सहित विभिन्न शीतल पेय पदार्थ निःशुल्क वितरित किए गए।

छबील का शुभारंभ आज प्रातः 10:30 बजे स्थानीय काउंसलर प्रेमलता जी द्वारा किया गया। उन्होंने कमेटी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-43 की अध्यक्षा मंजीत कौर, रामलीला एवं दशहरा कमेटी सेक्टर-43 के चेयरमैन राजेश राय, प्रधान पीयूष बहल, अंकित, लता, हरप्रीत कौर, रवींद्र कौर, लोकेश चोपड़ा, सनी कुमार, अभिषेक, सचिन और कबीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा सेक्टर-35 एवं सेक्टर-43 के बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शीतल छबील केवल पेय पदार्थ वितरण का आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का एक माध्यम है। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-43, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित यह छबील सामुदायिक एकता, धार्मिक आस्था और निस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : पांच लोगों की मौत, लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा था परिवार

सुनाम : पंजाब के सुनाम में को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा परिवार हादसे की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा से विनय, विनय से विकास : केवल सिंह पठानिया

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त भविष्य की आधारशिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर रैत में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम, विधायक रहे मुख्यातिथि एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया...
article-image
पंजाब

शहरों का सर्वांगीण विकास करवा रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा : कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 12 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 03 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरों का सर्वांगीण विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौ साल में आठ कत्ल करा चुका नंदू – जीजा की हत्या का बदला… 2015 से साल-दर साल कराए मर्डर

पंचकूला : पंचकूला में 23 दिसंबर की रात गोलियों की आवाज से पूरा पिंजौर गूंज उठा था। होटल सल्तनत के बाहर पार्किंग में हुए गैंगवार में विनीत उर्फ विक्की, तीर्थ और वंदना उर्फ निया...
Translate »
error: Content is protected !!