चंबा की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार, बसों और स्टाफ की भारी कमी : जय सिंह

by

एचआरटीसी सेवाओं पर भाजपा का प्रदर्शन, कहा- चंबा को नहीं मिली एक भी नई बस

बोले, युवाओं और चंबा की जनता के साथ हुआ छल, सरकार जवाब दे

एएम नाथ। चम्बा : चंबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर जिला की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार आकांक्षी जिला चंबा की लगातार अनदेखी कर रही है, जिससे क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
जय सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने चंबा को एक भी नई सरकारी बस उपलब्ध नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि जिले में परिवहन सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए करीब 160 बसों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 103 बसें उपलब्ध हैं। इनमें से भी 36 बसें पूरी तरह खराब बताई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बसों के स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण कई वाहन बीच रास्ते में खराब हो जाते हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
भाजपा नेता ने दावा किया कि बसों और स्टाफ की कमी के चलते एचआरटीसी के कई रूट प्रभावित हुए हैं और करीब 50 रूट निजी बस संचालकों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंबा डिपो में 35 चालकों और 35 परिचालकों के पद खाली हैं, जबकि मैकेनिकों की भी भारी कमी है। ऐसे में बसों की पर्याप्त मरम्मत किए बिना उन्हें रूटों पर भेजा जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर युवाओं के साथ भी अन्याय करने का आरोप लगाया। जय सिंह ने कहा कि हाल ही में चालकों की भर्ती के नाम पर युवाओं को 1500 रुपये दिहाड़ी का प्रलोभन दिया गया, इंटरव्यू लेकर नियुक्ति भी दी गई, लेकिन उसी रात उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि युवा इस घटना को नहीं भूलेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अल्पावधि कोर्सों के लिए पंजीकरण 15 मार्च तक

ऊना 25 फरवरी: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-3 के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में लाईट मोटर व्हीकल ड्राईवर तथा इलैक्ट्रिशियन डोमैस्टिक सोलूशन टेªड में निःशुल्क अल्प अवधि कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस बारे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की करोड़ों की संपती जब्त : टूटोमजारा में 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, मकान और ट्रेक्टर

गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 5 मार्च तक करें ऑनलाईन अप्लाई – देवेंद्र चंदेल

अजायब सिंह बोपाराय । ऊना, 16 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के सदस्य बनने पंजाब वासियों में है भारी उत्साह – सदस्यता अभियान में उत्साह को देखते हुए 2027 पंजाब में भाजपा सरकार बनना तय : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :   भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा की सदस्य अभियान के तहत वार्ड नं 36 व 37 में लोगों को भाजपा सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर लोगों के...
Translate »
error: Content is protected !!