चंडीगढ़ पुलिस के जांच अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

by

पुनीत महाजन , 03 जुलाई चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जांच अधिकारियों की पेशेवर दक्षता और अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष “कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई से 3 जुलाई, 2026 तक सेक्टर-26 स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अन्य जांच इकाइयों से कुल 42 जांच अधिकारियों (Investigation Officers) ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ संकाय सदस्यों के रूप में आईपीएस अधिकारी एवं एसपी मानव वर्मा, अमितोज सिंह (पीपी), आदित्य (पीपी), डीएसपी नवीन चंदर, डीएसपी नितिन सिंह (एनआईए मुख्यालय), डीएसपी प्रीतिंदर कौर विर्क, बायो एक्सपर्ट डॉ. मीनाक्षी शर्मा, विस्फोटक विशेषज्ञ डॉ. सचिदानंदन तथा डीएसपी अविनाश प्रसाद तिवारी ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम [UA(P) Act] के तहत अभियोजन, अनुसूचित अपराधों की जांच, विस्फोट के बाद की जांच प्रक्रिया, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की संरचना एवं कार्यप्रणाली, एनआईए अधिनियम, संगठित अपराधों की जांच, व्यक्तिगत पहचान तकनीकों, नार्को-आतंकवाद की जांच, जांच से जुड़े कानूनी पहलुओं, केस फाइल तैयार करने और साक्ष्यों को आरोपियों से जोड़ने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जांच अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं, कानूनी प्रावधानों, पेशेवर आचरण और सर्वोत्तम जांच पद्धतियों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा उनकी जांच संबंधी दक्षता को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाना था।
इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों की जांच क्षमता को मजबूत करने और मामलों के प्रभावी एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने तेज रफ्तार कार को घेर चार युवकों को किया ग्रिफ्तार : इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस गांम हेरोईन की बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बीरमपुर रोड़ पर एक तेज रफतार कार को घेर कर उसमें से चार युवकों को पकड़ा और उनके पास से एक इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EVM को लेकर बड़ा बयान- मेरे सामने होती रही गड़बड़ : कांग्रेस नेता राकेश कंबोज

हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद से कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी जारी है। इंद्री से कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश कंबोज ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। कंबोज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढकरियाना पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कंवर को पूर्व विधायक ने दी बधाई

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने ग्राम पंचायत ढकरियाना की नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कंवर से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला ओला कैब सेवा का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 17 जून : राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA), यूटी चंडीगढ़ ने कैब एग्रीगेटर कंपनी ओला (M/s ANI Technologies Private Limited) के विरुद्ध बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उसका एग्रीगेटर लाइसेंस छह...
Translate »
error: Content is protected !!