श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग पर बरसात शुरू होने पर पौधारोपण सेवा का मुख्य सेवादार संत बाबा सतनाम सिंह ने किया शुभारंभ  

by

श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर :  श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग की कार सेवा किला आनंदगढ़ के मुख्य सेवादार संत बाबा सतनाम सिंह जी के नेतृत्व में, पिछले ढाई वर्षों से सड़क के निर्माण की सेवा चल रही है। यह सड़क अब लगभग 90% बनकर तैयार हो चुकी है। इसी क्रम के तहत आज अरदास करके बाबा साहिब सिंह साबा, दलजीत सिंह बैंस, ठेकेदार मनजिंदर सिंह अटवाल, गुरिंदर पाल सिंह काहलों और सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी मलकीत सिंह जी की उपस्थिति में, बरसात शुरू होने पर पौधारोपण सेवा का शुभारंभ किया गया।

संत बाबा सतनाम सिंह जी ने समूह साध-संगत से अपील की गई कि जो प्राचीन वृक्ष गुरु महाराज की वाणी में वर्णित हैं, जैसे नीम, जंड, पीपल, टाहली, जामुन, बरगद, बेर, आम, शहतूत, बेल, आंवला तथा अन्य प्राचीन वृक्ष—उनकी सेवा कोई भी साध-संगत कर सकता है। जो भी श्रद्धालु पौधे लगाने की सेवा करना चाहते हैं, वे हमारे सेवादारों से आकर संपर्क कर सकते हैं। यह लंबा मार्ग गुरु घर और कीरतपुर साहिब सहित अनेक तीर्थ स्थलों को जाता है। वर्षा ऋतु शुरू होने के साथ-साथ, जहाँ सेवादार पानी की निकासी और उसकी व्यवस्था की देखभाल में लगे हुए हैं, वहीं पौधारोपण की सेवा भी जारी है। क्योंकि यह मार्ग गुरु-पीरों की पावन धरती की ओर जाता है, इसलिए यदि कोई श्रद्धालु इस मार्ग पर कोई पौधा लगाना चाहता है, तो वह लगा सकता है। वर्षा ऋतु शुरू होते ही सजावटी तथा अन्य पौधे लगाने की शुरुआत आज कर दी गई है।

विभिन्न समाजसेवी संस्थाएँ भी इस सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर बाबा साहिब सिंह, साबा दलजीत सिंह बैंस, ठेकेदार मनजिंदर सिंह अटवाल, गुरिंदर पाल सिंह काहलों, सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी मलकीत सिंह जी, कश्मीर सिंह साधड़ा, आलोक राणा, बिल्ला कुंबला, मनप्रीत सिंह जग्गा, जोबन सिंह, जुगराज सिंह, डॉ. गुरमेल सिंह कड़ियाल तथा हरदीप बैंस उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. दलजीत अजनोहा सम्मानित

होशियारपुर/ब्यूरो : प्राचीन शिव मंदिर पैंजुआना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति द्वारा प्रसिद्ध पत्रकार और समाजसेवी डॉ. दलजीत अजनोहा को पत्रकारिता...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के बच्चों को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाना बंद करे पंजाब सरकार….शिक्षा को प्रचार का अड्डा बनाने की बजाय वास्तविक प्राथमिकता दे सरकार – डी.टी.एफ.

गढ़शंकर, 21 जुलाई। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) पंजाब ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के माध्यम से सरकार का राजनीतिक प्रचार किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। डी.टी.एफ. के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायकों की पेंशन से जुड़ा संशोधन विधेयक पेश : विधायक बनने के बाद 90 हजार रुपये से अधिक मासिक पेंशन, विधेयक पारित होने के बाद भुट्टो और चैतन्य को पेंशन न मिलने से 93 हजार रुपये का हो सकता नुकसान

 एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार (3 सितंबर) को विधानसभा के मानसून सत्र में कार्रवाई के दौरान बिल पेश किया. यह बिल हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदस्यों के भत्ते...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में मेगाफेस्ट-2 आयोजित 

गढ़शंकर, 13 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिं. डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की सोसाइटियों एआईक्यूएसी तथा सैस...
Translate »
error: Content is protected !!