गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हॉस्टल ओपनिंग सेरेमनी एवं शूटिंग रेंज का उद्घाटन

by

बीबीएन, 4 जुलाई (तारा) : गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हॉकी के खिलाड़ियों के हॉस्टल की ओपनिंग सेरेमनी एवं अत्याधुनिक शूटिंग रेंज (10 मीटर) उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के चेयरमैनन सरदार नसीब सिंह ने हास्टल व शूटिंग रेज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से की गई। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन के ट्रस्टी सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्कूल के सभी छात्र उपस्थित रहे।

विद्यालय के चेयरमैन स. नसीब सिंह ने कहा कि यह रेंज विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रशिक्षित कोच की देख-रेख में विद्यार्थियों को शूटिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन न केवल विद्यालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने का प्रतीक है, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को आगे बढ़ाने का भी प्रयास है।
इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन सरदार नसीब सिंह, सचिव स. महेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सरदार कुलजीत सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नालागढ़ के गुरनानक पब्लिक स्कूल के हाकी हास्टल का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन सरदार नसीब सिंह व अन्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस संगठन नहीं पैरालाइज्ड – प्रदेश कांग्रेस के ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द : रजनी पाटिल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि प्रदेश में पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी तरह से पंगु (पैरालाइज) नहीं है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री पर गुंडागर्दी के आरोप शर्मनाक, जब पार्टी के नेता नहीं सुरक्षित तो प्रदेश का क्या होगा हाल : मुख्यमंत्री आवास पर सत्ताधारी दल के नेता को बंधक बनाकर अपनी बात मनवाना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

जो निर्दलीय विधायकों के साथ कर रहे थे, वही अपनी पार्टी के नेताओं के साथ कर रहे हैं सुक्खू एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से बयान जारी कर कांग्रेस नेता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहत सामग्री बांटने में दानी सज्जनों का योगदान सरकार से बहुत ज्यादा : आधारभूत सुविधाएं अब बहुत जल्दी हों बहाल, युद्ध स्तर पर हो काम : जयराम ठाकुर

फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता नेता प्रतिपक्ष ने की राहत कार्यों की समीक्षा सुविधाएं बहाल करने के कामों में तेजी लाने के दिए निर्देश प्रधानमंत्री धन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

एएम नाथ।  देहरा :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार (21 जून) को देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!