डंकी रूट से इटली गए युवक की हार्ट अटैक से मौत : 23 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव; बूढ़ी मां को बेटे के अंतिम दर्शन का इंतजार

by

पुनीत महाजन, 4 जुलाई ,:  रामपुर सिंह गांव का रहने वाला घर की आर्थिक तंगी दूर करने और बेहतर रोजगार की तलाश में सात वर्ष पहले डंकी रूट के जरिए विदेश गए रामसिंहपुर निवासी युवक सुखवंत सिंह की इटली में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

घटना को 23 दिन बीत जाने के बावजूद उसका शव अब तक पैतृक गांव नहीं पहुंच सका है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। बूढ़ी मां सुखदेव कौर और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है तथा वे बेटे के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

परिजनों के अनुसार सुखवंत सिंह वर्ष 2019 में बेहतर रोजगार और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से विदेश गया था। लंबे संघर्ष के बाद वह इटली में रहने लगा। 10 जून को हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि सुखवंत इटली की नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर चुका था और 28 जून को उसे नागरिकता मिलने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसका निधन हो गया।
मृतक का शव फिलहाल इटली के एक अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। परिजनों का कहना है कि विदेश से शव भारत लाने की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया जटिल होने के कारण अब तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि अब तक किसी जनप्रतिनिधि या संबंधित स्तर से अपेक्षित सहायता नहीं मिली है।
गांव में लगातार लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। परिवार ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से शव को जल्द भारत लाने में आवश्यक सहयोग देने की मांग की है, ताकि सुखवंत सिंह का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

* माहिलपुर पुलिस की ओर से विभिन्न जगहों पर विशेष नाकाबंदी के दौरान 45 ग्राम चिटा नशीला पदार्थ और 55 नशीली गोलियां की बरामद

*सब-इंस्पेक्टर रमनदीप कौर और उनकी पुलिस पार्टी द्वारा चिटा नशीला पदार्थ बरामद किया गया *एएसआई गुरनेक सिंह और उनकी टीम द्वारा नशीली गोलियां बरामद की गईं। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के निर्देशानुसार शरारती...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ा बदलाव : 5 आप विधायक बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक बाली को किया प्रदेश महासचिव नियुक्त

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी ने आप पंजाब में बड़ा बदलाव किया है। जिसकी सूची जारी करते हुए मनीष सिसोदिया ने पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिनमें जालंधर से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्याओं सम्बन्धी पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना से की भेंट 

पंजाब सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पेंशन जारी न करने सम्बन्धी दी जानकारी होशियारपुर 1 सितम्बर :  पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के एक शिष्ट मंडल ने अपनी समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक आवासीय भवन निर्माण सभा ने मनाया वार्षिक समारोह

सोसायटी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लिया फैसला, हिम चंडीगढ़ में भी भू- भाग के लिए सोसायटी की ओर से किया जाएगा आवेदन, भू-भाग मिलने पर कालोनी बसाने पर होगा विचार बी बी एन,...
Translate »
error: Content is protected !!