आईएचएम हमीरपुर में दाखिले का सुनहरा अवसर : होटल प्रबंधन के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभरा है आईएचएम हमीरपुर

by
एनसीएचएमसीटी नोएडा और जेएनयू द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की जाती डिग्री
एएम नाथ।  हमीरपुर 08 जुलाई। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है और होटल प्रबंधन, पर्यटन एवं इससे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार हेतु युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
हमीरपुर के एडीसी एवं आईएचएम के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने बताया कि विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के इच्छुक युवा संस्थान की वेबसाइट आईएचएमहमीरपुर.इन ihmhamirpur.in पर या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9817493382 तथा 9418622786 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
अभिषेक गर्ग ने बताया कि होटल प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण कोर्सों में आईएचएम हमीरपुर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और यह एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में बनकर उभरा है।
उन्होंने बताया कि यह संस्थान 3 वर्षीय बीएससी डिग्री पाठ्यक्रम चला रहा है, जिसके लिए बारहवीं पास युवा पात्र हैं। हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्टेªशिन की डिग्री नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) नोएडा और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की जाती है। आईएचएम हमीरपुर में फूड प्रोडक्डशन एंड पेटीसरी (सीसीसीएफपीपी) में डिप्लोमा इन फूड एंड बैवरेज सर्विस (डीएफबीएस) और क्राफ्ट्समैनशिप कोर्स भी करवाए जाते हैं।
अभिषेक गर्ग ने बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा है। यहां हर साल अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कई बड़ी कंपनियां आती हैं। इस बार भी अभी तक द ओबरॉय, ताज होटल, विवांता वाए ताज, रास होटल, गोल्कोंडा होटल, गोल्डन टुलिप जालधंर, होटल पार्क एस्टीक पुणे, मैकडोनल्ड, बीकानेरवाला, त्रिनेत्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड और कई अन्य बड़ी कंपनियां दस्तक दे चुकी हैं। इन कंपनियों ने मैनेजमैंट ट्रेनिंग, सुपरवाइजरी लेवल, एंट्री लेवल, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस व प्रोडक्शन एंड बेक्वेट सेल्स के लिए विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए और इन्हें बहुत ही अच्छे वेतन पैकेज के प्रस्ताव दिए। विद्यार्थियों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। संस्थान के 92 छात्रों में से 82 छात्रों ने कैम्पस प्लेसमेंट में भाग लिया, जिनमें से सभी 82 छात्रों को इन कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट ऑफर प्रदान किए जा चुके हैं।
कार्यकारी प्रधानाचार्य ने बताया कि स्थापना के 15 वर्षाें के दौरान इस संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 व डिप्लोमा फूड एंड बेवरेज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। ये पूर्व विद्यार्थी देश-विदेश में हॉस्पिटैलिटी व टूरिज्म के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक में कथित एनपीए अनियमितताओं की जांच की मांग, अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने नाबार्ड को भेजी शिकायत

अर्की-दाड़लाघाट शाखाओं के एनपीए मामलों पर उठे सवाल, नाबार्ड से निष्पक्ष विजिलेंस जांच की मांग जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों पर आरोप, फोरेंसिक ऑडिट और रिकॉर्ड जांच की मांगएएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन :  पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अजय शर्मा बने एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष

हमीरपुर 07 फरवरी। अजय शर्मा को कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर का अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई एपीएमसी के नए मनोनीत गैर सरकारी और सरकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 वर्ष के बच्चे के पिता की हत्या का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज

गढ़शंकर ।  गांव रोड़मजारा में कल देर शाम खेतों में सिंचाई की मोटर पर युवक को गोली मार कर मारने के आरोप में पुलिस गांव कुनैल युवक के ईलावा अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संतों का मार्गदर्शन उज्जवल भविष्य की नींव – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने  सोलन की ग्राम पंचायत ओच्छघाट के ज्वाला माता मंदिर में आयोजित श्रीमद...
Translate »
error: Content is protected !!