तीन करोड़ का मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

by

जयपुर, 09 जुलाई ।  कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पावटा उपखंड के लाडा का बास क्षेत्र में खड़े एक ट्रेलर से 3.6 टन (181 कट्टे) अवैध डोडा बरामद किया है।

जौ के कट्टों की आड़ में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ से भरे ट्रेलर को जब्त कर पंजाब के फाजिल्का निवासी निर्मल सिंह (47) और सुखदेव सिंह (26) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद डोडा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रयोजन पालक देखभाल योजना : 187 बच्चों को 93.97 लाख रूपये का दिया गया वित्तीय लाभ

ऊना, 18 अप्रैल – जिला ऊना में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान प्रयोजन पालक देखभाल योजना के तहत 187 बच्चों को 93 लाख 97 हजार चार सौ अठारह रुपए के वित्तीय लाभ प्रदान किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला आयोग पहुंची शिकायत : वीडियो में देखें बेटी बोली मेरी मां के मेरे ससुर से ही संबंध

चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग के पास एक बेहद चौंकाने और संवेदनशील शिकायत सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। एक महिला ने अपनी ही सगी मां पर गंभीर आरोप लगाते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैस्ट एनक्लेव सोसायटी ने सरबत की भलाई के लिए श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :   वैस्ट एनक्लेव सोसायटी होशियारपुर की तरफ से प्रधान गौरव शर्मा की अध्यक्षता में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित, नववर्ष तथा शहर की सुख समिद्ध...
article-image
पंजाब

कॉलेजों में नही मिलेगा Energy Drink : ड्रिंक से होने वाले नुकसान को देखते हुए पंजाब सरकार ने किया फैसला

पंजाब सरकार ने बच्चों और युवाओं में लोकप्रिय हो चूके एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पंजाब सरकार ने स्कूल, कॉलेज की कैंटीन और परिसर के 500 मीटर के दायरे में एनर्जी...
Translate »
error: Content is protected !!