STF ने 2.006 KG चरस के साथ हरियाणा का युवक को किया ग्रिफ्तार

by

कुल्लू  : हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मंडी टीम ने देर रात नियमित गश्त और निगरानी के दौरान मनाली-हरिद्वार रूट पर चल रही एक लग्जरी बस से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद की है। टीम ने हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के बाद आरोपित के खिलाफ एसटीएफ के नवस्थापित पुलिस थाना मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने मनाली-हरिद्वार रूट पर संचालित वोल्वो बस (एचआर-47एच-0011) की तलाशी ली। जांच के दौरान बस में सफर कर रहे एक यात्री के कब्जे से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद हुई। टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान 26 वर्षीय रिंकू ठाकुर पुत्र महावीर सिंह, निवासी राम चौक, हरि नगर, शिव मंदिर के समीप, मॉडल टाउन, जिला पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गई हैं कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पूरे सप्लाई नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन (फाइनेंशियल ट्रेल) तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेम राज वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” जन-आंदोलन के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी की जिला खेल अधिकारी “निलंबित”, “स्विमिंग पूल” मामले में लापरवाही का आरोप

एएम नाथ। मंडी : युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने मंडी जिला की खेल अधिकारी को स्विमिंग पूल मामले में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार और सीपीएस बचाना ही रह गई मुख्यमंत्री सुक्खू की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश सिर्फ सत्ता पक्ष का नहीं है, ये हमारा है, हम सबका है। आर्थिक हालात को लेकर जैसी चिंता सरकार को है वैसी हम सबको भी है। प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के चम्बा प्रवास में आंशिक बदलाव

एएम नाथ। चम्बा :  राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के चम्बा प्रवास में आंशिक बदलाव हुआ है। संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डी कार्ट कंपनी वृंदावन के अधीन काम करने वाले गढ़शंकर हलके के हेल्परों व ड्राइवरों ने मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर पंजाब को मांग पत्र सौंपा 

गढ़शंकर, 25 जून : जहां राज्य और केंद्र सरकारें चुनावों के दौरान और चुनाव के बाद युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे करते और चैनल पर इशतहार देते हैं, वहीं कहीं ना कहीं...
Translate »
error: Content is protected !!