17 करोड़ नकद और 8 करोड़ की अचल संपत्ति के कागजात बरामद आईएएस पूजा सिंघल के सीए के घर से : आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी जारी

by

झारखंड :   अवैध खनन मामले में ईडी  ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे देशभर में झारखंड की सीनियर  अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अफसर के करीबी सीए के घर से 17 करोड़ रुपए कैश और 8 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति मिलने की खबर है। ईडी नोट गिनने वाली मशीन से कैश गिन रही है। हालांकि, ईडी की ओर से कैश मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, सूचना है कि बिहार के मधुबनी स्थित उनके घर से पूजा सिंघल के ससुर कामेश्वर झा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ झारखंड के रांची, धनबाद, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर और दिल्ली-NCR में छापे मारे हैं।
रांची में कांके रोड के चांदनी चौक स्थित पंचवटी रेजिडेंसी के ब्लाक नंबर 9, लालपुर के हरिओम टावर स्थित नई बिल्डिंग, बरियातू के पल्स अस्पताल में छापेमारी की जानकारी मिली है। बता दें कि पल्स हॉस्पिटल पूजा सिंघल के पति और व्यवसायी अभिषेक झा का है।  आईएएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास पर भी छापेमारी की सूचना है। इस पूरे प्रकरण पर प्रवर्तन निदेशालय की अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। आईएएस पूजा सिंघल के सीए  सुमन कुमार ने माना है कि 17 करोड़ रुपए कैश उनके हैं, जिन्हें वो अगले फाइनेंशियल ईयर में दिखाने वाले थे। हालांकि, मीडिया के सवालों का वो सीधा-सीधा जवाब नहीं दे पाए। सुमन ये भी बताने में असमर्थ थे कि इतनी बड़ी राशि उनके पास कहां से आई और घर पर उन्होंने इतनी राशि क्यों रखी थी?

बता दें।  आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक के आवास पर भी छापेमारी चल रही है।  आईएएस राहुल पुरवार से तलाक के बाद पूजा सिंघल ने अभिषेक से शादी की थी। अभिषेक के रातू रोड स्थित एक ठिकाने पर ईडी  के अधिकारी जांच कर रहे हैं। ईडी ने छापेमारी में कई जब्त किए हैं।एक करीबी से बड़े पैमाने पर कैश बरामद होने की सूचना है। धनबाद में भी कई जगहों पर टीम तलाशी ले रही है।

पूजा सिंघल से जुड़े जिन मामलों की हो रही जांच :
ईडी ने मनरेगा घोटाले के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर पूरे मामले की जानकारी से संबंधित शपथ पत्र दायर की थी। ED ने शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट को बताया था कि झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा में 18.06 करोड़ रुपए के घोटाले के वक्त वहां की उपायुक्त पूजा सिंघल थीं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सब इंस्पेक्टर की दुर्घटना में मौत : गैस केंटर की चपेट में मोटरसाइकिल में के आने से माहिलपुर थाने में तैनात SI की मौत : मामला दर्ज, चालक ग्रिफ्तार

गैस केंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल केआने से सब इंस्पेक्टर की मौत : मामला दर्ज, चालक ग्रिफ्ता गढ़शंकर। गढ़शंकर होशियारपुर सड़क पर गांव डानसीवाल के निकट मोटरसाइकिल व गैस कैंटर की टक्कर...
article-image
पंजाब

ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने हाईकोर्ट के फैसले को बताया पंजाब की बड़ी जीत

होशियारपुर, 14 मई :  ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने पानी के मुद्दे पर पंजाब को मिली कानूनी सफलता को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा...
पंजाब

15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म : अश्लील वीडियो भी बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

जालंधर :जिम मालिक ने नशा देकर 15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बनाया। उक्त वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में...
Translate »
error: Content is protected !!