नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

by

चुवाड़ी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नीट परीक्षा की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

एएम नाथ। चुवाड़ी : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस भटियात और एनएसयूआई की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना था कि इस घटना से देश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगा है।
युवा कांग्रेस भटियात के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वास बहाल करने के लिए केंद्र सरकार ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक एवं प्रदर्शन में जिला चंबा प्रभारी अखिल अग्निहोत्री, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ पठानिया, युवा कांग्रेस भटियात अध्यक्ष मनजीत ठाकुर, अक्षय ठाकुर, नितिन कुमार, शुभम ठाकुर, अजय सिंह, रबी कुमार, विकास ठाकुर, बबलू, नीतीश कुमार, विनोद कुमार, कुलदीप मनहास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

131 स्टोन क्रशरों में से 68 के पास नहीं थी जरूरी अनुमति : मल्टी सेक्टर कमेटी ने राज्य सरकार को प्रस्तुत की अंतरिम रिपोर्ट

शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश में हाल ही की बरसात में आई प्राकृतिक आपदा के उपरान्त गठित मल्टी सेक्टर कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत कर...
हिमाचल प्रदेश

मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ रहेगा बंद 11 से 19 जून तक

ऊना, 9 जून – जिला दंडाधिकारी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि मेन रोड़ से शिव मंदिर चैक चिंतपूर्णी रोड़ 11 जून की मध्य रात्रि से लेकर 19 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के गांवों में भी पानी का आएगा अब इतना बिल: बस इन्हें मिलेगी छूट – कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को दिया बदल

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को बदल दिया है। अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी पानी का बिल वसूला जाएगा। सरकार ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब महिला क्रिकेट टीम ने रोमांचक जीत की दर्ज : हिमाचल प्रदेश को 1 रन से दी शिकस्त

प्रगति सिंह बनीं वुमन ऑफ द मैच मोहाली : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन महिला सीनियर टीम ने लेट रमा अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट के पहले मैच में हिमाचल प्रदेश को 1 रन से हरा दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!