बवासी विद्यालय में रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

by

योगेश चौहान : अर्की : उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवासी में हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘चिट्टा मुक्त अभियान’ के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रैली, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन लेखन, चार्ट मेकिंग और कविता पाठ जैसी गतिविधियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने स्लोगन और चार्ट के माध्यम से चिट्टे जैसे नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों को प्रस्तुत किया। वहीं, नुक्कड़ नाटक में गलत संगति के कारण एक युवा के नशे की गिरफ्त में आने और उसके परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का मंचन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विद्यालय से स्थानीय क्षेत्र तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं ने “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” और “चिट्टा छोड़ो, भविष्य जोड़ो” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शची ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसे नशे से बचाव के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ समाज को भी जागरूक करना होगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई तथा उन्हें खेल, शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सीएम बने रहेंगे, ऑपरेशन लोटस फेल हो गया कहा डीके शिवकुमार ने : 6 मेंबर्स की को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने का ऐलान किया

एएम नाथ/ अजायब सिंह बोपाराय ।  शिमला : हिमाचल में तीन दिनों से चल रहे सियासी हलचल का पटाक्षेप हो गया है। हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

एएम नाथ। शिमला / नई दिल्ली  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में भाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित

ऊना, 26 सितम्बर – जिला ऊना के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपायुक्त ऊना ने सम्मानित किया। भाषा कला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाने की तैयारी में

शिमला : कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ जल्द चार्जशीट लाने के मकसद से आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अहम बैठक बुलाई गई। परंतु इसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!