डिलीवरी बॉय बनकर अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे तस्कर, 4 आरोपी गिरफ्तार

by

पटियाला :   पंजाब की पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी डिलीवरी बॉय के भेष में और ई कॉमर्स के पैकेट में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे।

पटियाला के SSP वरुण शर्मा के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग डिलीवरी बॉय के भेष में अलग-अलग इलाकों में अवैध हथियार पहुंचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी आरोपी फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन कंपनियों की ड्रेस पहनकर सार्वजनिक परिवहन से सफर करते थे। पुलिस का मानना है कि तस्करों का यह तरीका सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बनकर उभरा है।

ई-कॉमर्स पैकेटों में हथियार की सप्लाई

ई कॉमर्स कंपनियों की ड्रेस पहनकर आरोपी बसों और ट्रेनों से हथियार पंजाब लाते थे। फिर पुराने डिलीवरी बॉक्स में पैक कर उनकी सप्लाई करते थे, ताकि सामान्य पार्सल जैसा लगे। इससे जांच एजेंसियों का शक कम होता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले एक डिलीवरी कंपनी में काम कर चुके थे। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने डिलीवरी बॉय जैसी वर्दियां तैयार करवाईं और उनका इस्तेमाल हथियारों की तस्करी के लिए किया। ऐसे में वह पुलिस की जांच से आसानी से बच निकलते थे।

4 गिरफ्तार, एक है गिरोह का सरगना

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (20), जिंदर उर्फ सागर उर्फ भैरों (21), सुभाष और बादल कुमार (20) को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि बादल इस गिरोह का सरगना है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लखपुर में छठा निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया

कपूरथला/फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा : गुरु हरकृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित भाई घनैया जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी गांव साहनी द्वारा गांव लखपुर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थान कुटिया भगत ज्वाला दास जी में प्रबंधक कमेटी, ग्राम पंचायत व...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच गिरफ्तार : दो मनरेगा अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

तरनतारन : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए तरनतारन की एक महिला सरपंच को करप्शन के तहत गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर में दो मनरेगा अधिकारियों और एक अन्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुझ गए सात घरों के चिराग : तीन सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम

एएम नाथ। चंबा :  पुखरी-मसरूंड मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने महल गांव समेत पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुंडन संस्कार की खुशियों से लौट रहे ग्रामीणों को शायद...
Translate »
error: Content is protected !!