अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को दिया गया निमंत्रण

by

विधायक नीरज नैयर व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुख्यमंत्री से की मिंजर मेले में शामिल होने की अपील

एएम नाथ। शिमला ; विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर तथा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने मेले के निमंत्रण पत्र के साथ पारंपरिक मिंजर भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भेंट के दौरान विधायक नीरज नैयर और उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुख्यमंत्री को मेले की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि चंबा का अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। हर वर्ष आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निमंत्रण स्वीकार करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मिंजर मेला हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से की जा रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा मेले को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटोली में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से

बद्दी, 2 जुलाई (तारा) : भटोली कलां पंचायत के तहत नवांनगर यूथ क्लब की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 जुलाई से किया जा रहा है। क्लब के सदस्य अमर तनवर, नितेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोनों टांगें टूटी – पत्नी से विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा शख्स

एएम नाथ। हमीरपुर  :  राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक 33 वर्षीय शख्स ने तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजकुमार निवासी चढियार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढोल-नगाड़ों से किया विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत, मसरूर पहुंचने पर गदगद हुए क्षेत्रवासी : मसरूर मंदिर क्षेत्र को रोजगार की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा  युवाओं के लिए घर के नजदीक रोजगार के संसाधान उपलब्ध हों, इसके लिए मसरूर मंदिर क्षेत्र को आने वाले समय में विकसित किया जाएगा। मसरूर मंदिर क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

भोरंज 19 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर करवाए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत रविवार को प्रत्येक मतदान केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!