श्री मणिमहेश यात्रा को पहली अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण : DC मुकेश रेपसवाल

by

15 अगस्त तक सड़कें हों बहाल, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता: उपायुक्त

एएम नाथ। भरमौर :  आगामी श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए श्री मणिमहेश ट्रस्ट की बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय भरमौर के सभागार में ट्रस्ट अध्यक्ष एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों, लंगर समितियों, दुकानदारों और अन्य हितधारकों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, एकल-उपयोग प्लास्टिक पर नियंत्रण तथा यात्रा मार्ग को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं स्लॉट बुकिंग सुविधा शुरू की जाएगी। अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर प्रारंभिक रूप से प्रतिदिन लगभग 5,000 श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट निर्धारित होंगे, जबकि कृष्ण जन्माष्टमी और राधाष्टमी पर आवश्यकता अनुसार संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को एनएच-154ए तथा भरमौर-हड़सर मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलियों और रिटेनिंग वॉल की मरम्मत कर 15 अगस्त तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। वहीं जल शक्ति विभाग को धनछो, गौरीकुंड और मणिमहेश झील क्षेत्र में पेयजल स्रोतों, पाइप लाइनों और टंकियों की मरम्मत कर प्रत्येक पड़ाव पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यात्रा मार्ग पर शौचालय, चिकित्सा, बिजली, संचार और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई। यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ,उपमंडल अधिकारी भरमौर अजय कुमार , डीएफओ चंबा नवनाथ शिवाजी माने, अधीक्षण अभियंता एनएचएआई शशि चंदेल , अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग विजय नाग , सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव शर्मा , बीडीओ भरमौर संजय वर्मा , बीएमओ भरमौर डॉ दीपेश बराल, उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेश कुमार, एसएचओ भरमौर बाबू राम ,प्रधान ग्राम पंचायत संचुई तनुजा देवी , प्रधान ग्राम पंचायत हड़सर रश्मि देवी , प्रधान ग्राम पंचायत कुगती रीना कुमारी , प्रधान व्यापार मंडल भरमौर महिंदर पटियाल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड द्वारा 55 पदों के लिए साक्षात्कार

एएम नाथ। देहरा : डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी जिला सोलन द्वारा सेल्फ मैनेज्ड टीम रिक्तियों हेतु 55 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगठनात्मक शक्ति और अनुशासन से ही खिलेगा ज्वाली में कमल: जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार में न परिपक्वता न गंभीरता : जयराम ठाकुर, बोले, कांग्रेस के तीन साल के कार्यकाल ने हिमाचल को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया, मुख्यमंत्री पर “बदले की भावना” से काम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 साल तक युवती से किया दुष्कर्म : स्कूल प्रबंधक की 13 साल की बेटी से भाई से करवाया दुष्कर्म

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी के एक विद्यालय के प्रबंधक की बेटी और स्कूल की शिक्षक 2016 में कक्षा आठ की छात्रा को अपने घर ले गई। वहां नशा देकर बेहोश कर दिया और अपने भाई से...
Translate »
error: Content is protected !!