मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा : DC मुकेश रेपसवाल ने दिए सुरक्षा के निर्देश

by

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त ने दिए सुरक्षा के निर्दे

60 संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, मार्ग सुचारु रखने को मशीनें तैनात

श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए एनएचएआई युद्धस्तर पर कर रहा सड़क मरम्मत कार्य

एएम नाथ। चम्बा, 17 जुलाई।
आगामी श्री मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सफल बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने धरवाला, बत्ती की हट्टी, दुर्गेठी सहित विभिन्न स्थानों का दौरा कर पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों पर चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिन स्थानों पर चट्टानों और पत्थरों के गिरने की आशंका है, वहां समय रहते सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं तथा ढीले पत्थरों को हटाया जाए, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही निर्बाध बनी रहे। उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
इस दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल ने बताया कि चम्बा से भरमौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान की गई है। इन स्थानों पर सड़क को सुचारु रखने के लिए 12 से 13 मशीनें तैनात की गई हैं। इसके अलावा प्रत्येक पांच किलोमीटर की दूरी पर एक मशीन उपलब्ध रहेगी, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि बत्ती की हट्टी, चूड़ी और अन्य अति संवेदनशील क्षेत्रों में चौबीसों घंटे दो-दो मशीनें तैनात रहेंगी। साथ ही दो फ्लैगमैन भी नियुक्त किए जाएंगे, जो भूस्खलन या पत्थर गिरने की स्थिति में यात्रियों और वाहन चालकों को समय पर सतर्क करेंगे। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। एनएचएआई का लक्ष्य यात्रा शुरू होने से पहले सभी मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य पूरा कर श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान उप प्रबंधक एनएचएआई यशवंत ध्याल, साइट इंजीनियर साहिल और परीक्षित भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस पर मंडी में भव्य समारोह, मंत्री ने फहराया तिरंगा : भुभुजोत टनल से कांगड़ा–कुल्लू दूरी होगी कम, डीपीआर कार्य शुरू

हर गांव तक सड़क पहुंचाने का संकल्प, विकास योजनाओं को मिली गति नरेंद्र भारती। मंडी : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन देहरा उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 13 पद भरने हेतु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान के आदेश सर्वोपरि, पार्टी के लिए कुछ भी करने को तैयार : आजाद विधायक इस्तीफा देकर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ रहा, ऐसी क्या मजबूरी : कमलेश

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म, पढ़ाई सब देहरा की लोगों का स्नेह-समर्थन मिल रहा, गांव-गांव जाकर हल करूंगी समस्याएं, भाजपाई बड़ी संख्या जता रहे आस्था एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड्डू के बजाय मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी देसी घी से बनी जलेबी  – हरियाणा में जीती डबल इंजन की सरकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :   हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मंडी के चौहटा बाज़ार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में जीत...
Translate »
error: Content is protected !!