गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया

by
अब तक 2,232 करोड़ रुपये का मुआवजा तथा राहत एवं पुनर्वास के तहत 128 करोड़ रुपये वितरित*
शाहपुर, 20 जुलाई।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज गगल में कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए गगल के निर्माण और प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव उनके साथ खड़े हैं तथा उनकी हरसंभव सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय को वे लगातार विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत 3,655 प्रभावित परिवारों को लगभग 2,580 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है, जिसमें से अब तक 2,232 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त राहत एवं पुनर्वास के तहत 128 करोड़ रुपये की राशि भी प्रभावित परिवारों को प्रदान की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उन पात्र परिवारों को भी राहत देने का निर्णय लिया है, जिनके नाम निजी भूमि नहीं थी और जो सरकारी भूमि पर रह रहे थे।
उन्होंने इसे संवेदनशील एवं जनहितैषी निर्णय बताते हुए कहा कि कठिन समय में प्रभावित लोगों के हितों के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की आवश्यकता है।
उपमुख्य सचेतक ने प्रदेश के सभी लोकसभा सांसदों से भी आग्रह किया कि गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों को अधिक मुआवजा दिलाने के लिए इस मुद्दे को लोकसभा में मजबूती से उठाया जाए।
इस अवसर पर एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रभावित परिवारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने विशेष रूप से उन परिवारों को भी राहत देने के निर्णय की सराहना की, जिनके पास निजी भूमि नहीं थी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान देवराज ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। गगल पंचायत के उपप्रधान रवींद्र बाबा ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग रखी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नवनीत शर्मा ने भी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग, एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, गगल व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली, वार्ड सदस्य सुषमा देवी, कविता एवं ममता, योगराज, प्रकाश, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना बारे सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतगणना के संबंध में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) के लिए बचत भवन में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलेहड़ा के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : 4500 करोड़ के पैकेज से आपदा प्रभावितों को मिली बड़ी राहत: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 31 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को शहीद प्रवीण कुमार मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलेहड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से डलहौजी की अलग पहचान : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डलहौजी विंटर फेस्ट–2025 का किया शुभारंभ एएम नाथ। डलहौजी, (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में सात दिवसीय विंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर अनिरुद्ध सिंह ने फहराया तिरंगा

एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान...
Translate »
error: Content is protected !!