पेपर लीक, भर्ती में देरी और निजीकरण के विरोध में छात्रों-युवाओं ने किया सोलन में प्रदर्शन : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

by

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठाई मांग

एएम नाथ। सोलन :  छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को सोलन में पुराने डीसी कार्यालय से पुराने बस स्टैंड तक विरोध रैली निकाली गई। रैली के बाद आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक, परीक्षा घोटालों, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, शिक्षा के निजीकरण और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन को सीटू जिला महासचिव मोहित वर्मा, एडवोकेट मनोज वर्मा और पूर्व आईएएस अधिकारी शरभ नेगी ने संबोधित किया। मोहित वर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था अव्यवस्था का शिकार हो गई है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना, परिणामों में देरी और लंबित भर्तियों से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना कठिन होता जा रहा है।
एडवोकेट मनोज वर्मा ने कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटाले लाखों युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी शरभ नेगी ने कहा कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखना युवाओं के विश्वास के लिए आवश्यक है।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून, समयबद्ध एवं निष्पक्ष परीक्षाएं, जिले या निकटतम जिले में परीक्षा केंद्र, लंबित परिणाम और नियुक्तियां जारी करने, एनटीए को समाप्त कर जवाबदेह परीक्षा प्रणाली लागू करने, खाली सरकारी पदों पर नियमित भर्ती तथा शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Harialwali Lehar” to be Launched

– 5 Lakh saplings to be planted in Hoshiarpur Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 5 : Divisional Forest Officer (DFO) Hoshiarpur, Amneet Singh, announced that the Punjab Government will launch the “Harialwali Lehar” (Green Wave) campaign in...
article-image
पंजाब

MLA Brahma Shankar Jimpa Donates

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.25 : In a gesture prioritizing humanitarian service and public welfare, Hoshiarpur MLA Brahma Shankar Jimpa has donated two ambulances to the Civil Hospital in Hoshiarpur from Punjab government’s Rangla Punjab Fund. Flagging...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के दौरान होशियार को लाभ न मिले इसलिए रोका नंद नाला पुल का निर्माण : हमसे पूछने के बजाय सीएम ख़ुद बताएं क्यों हो रहे हैं उपचुनाव : जयराम ठाकुर

देहरा अपने धरतीपुत्र के साथ मज़बूती के साथ खड़ी है, कांग्रेस ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की, डॉ राजेश के लगाए आरोप बहुत गंभीर राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदुओं को हिंसक बोलना दुर्भाग्यपूर्ण एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरपंच को झूठे रेप केस में फंसाने की साजिश नाकाम : महिला को मोहरा बनाकर शिकायत कराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ :. जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटगी के सरपंच एवं एक जनपद सदस्य को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की साजिश रचने...
Translate »
error: Content is protected !!