शर्मनाक – सामूहिक दुष्कर्म : पांच दिन तक बनाए रखा बंधक : बालिग लड़कीं को मिलने को बुलाया था और फिर दोस्तो के समक्ष किया पेश

by

लुधियाना : नाबालिग लडक़ी को मिलने के बहाने बुला कर एक नौजवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसने नाबालिग लडक़ी को एक गेस्ट हाउस में रखा एवं अपने दोस्तों का शिकार बनाया। जहां तीन अन्य उसके साथ दुष्कर्म किया और पांच दिन तक लडक़ी को बंधक बना कर रखा गया।

जिसके बाद आरोपी उसे घर से कुछ दूर छोड़ कर फरार हो गए। पीडि़त ने सारी घटना घरवालों को बताई और इसकी सूचना पुलिस को प्रदान की गई। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर कथित आरोपी कुलदीप सिंह तथा उसके साथी डा. अमरीक सिंह, डा. संजय तथा साहिब सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के अंतर्गत पर्चा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक पीडि़त लडक़ी 27 अप्रैल को अचानक लापता हो गई थी और अपने साथ कुछ गहने एवं 20 हजार रुपये नकदी साथ लेकर निकली थी। जांच अधिकारी सब इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरु की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर 29 अप्रैल को किया जायेगा प्रदर्शन : मट्टू

गढ़शंकर 15 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी 29 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करेगी। कमेटी के राज्य सचिव कामरेड दरशन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू उपप्रधान जनवादी महिला...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध : 2 मई को विलेज डिफेंस कमेटियों को जागरुक करने के लिए करवाया जाएगा जिला स्तरीय समागमः DC आशिका जैन

  डिप्टी कमिश्नर ने जेम्स कैंब्रिज स्कूल में अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर, 28 अप्रैल: जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी को 370 सीट और एनडीए को 400 पार सीट देगी जनता : देश का मिजाज एनडीए को 400 पार करा कर ही रहेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महंगाई से लेकर नए-नए स्टार्टअप तक जिक्र किया।...
Translate »
error: Content is protected !!