ऊना में लापता युवती का शव जंगल से बरामद, दो माह बाद होनी थी शादी : गगरेट में 26 वर्षीय वैशाली की संदिग्ध मौत, फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज

by

अम्बोआ गांव में सनसनी, लापता युवती की मौत पर उठे कई सवाल

एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के अम्बोआ गांव में 19 जुलाई से लापता 26 वर्षीय वैशाली का शव घर के समीप जंगलनुमा क्षेत्र से बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो माह बाद युवती की शादी तय थी, लेकिन उससे पहले उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने परिवार और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार, वैशाली के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को घर के नजदीक जंगल क्षेत्र में उसका शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं।
प्रारंभिक जांच में शव के पास एक पेड़ की टहनी से चुन्नी बंधी हुई मिली है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल भी खड़े कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस टहनी से चुन्नी बंधी मिली, उसकी ऊंचाई काफी कम थी। वहीं शव भी काफी फूली हुई अवस्था में मिला, जिससे मौत की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर संशय बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन न्यायपूर्ण जांच की मांग कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश का क्रम रहेगा जारी : कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए सोलन और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल पात्रता को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने आठ पंचायतों में किया जनसंवाद : पात्र परिवारों को नियमों एवं मानदंडों की सही जानकारी उपलब्ध करवाने पर जोर

रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 8 सितंबर. कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ऊना विकास खंड की आठ पंचायतों में बीपीएल पात्रता को लेकर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में विधायक विवेक शर्मा ने लोगों से सीधा संवाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भड़क गए पंजाब के भाजपा नेता : कंगना रनौत को संत जरनैल सिंह और सिख समुदाय के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए

भारतीय जनता पार्टी  के नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश  ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत  से खालिस्तान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले जरनैल सिंह भिंडरावाले और सिख समुदाय के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!