बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोपण

by

बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोप
होशियारपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में आयोजित ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुरुष एवं महिला जवानों को अपनी माताओं के सम्मान में एक-एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल एवं परवरिश करने का आह्वान किया।
खन्ना ने कहा कि ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने द्वारा लगाए गए पौधे की भी पूरी जिम्मेदारी से देखभाल करे। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।
इस अवसर पर खन्ना की धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना, एस.पी. दीवान, बी.एस.एफ. के आई.जी. सी. डी. अग्रवाल, कैम्प के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुरुष एवं महिला जवान उपस्थित रहे। सभी ने अभियान के उद्देश्य को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ कथित बयान को लेकर विवादों में घिरे नेता प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से  अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी समारोह के दौरान चुराह क्षेत्र की जुंगरा पंचायत में मकान की गिरी छत, कई घायल

एएम नाथ। चम्बा.: जिला चम्बा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत जुंगरा के शहवा गाँव में शादी समारोह के दौरान मिट्टी के मकान की छत गिरने की खबर सामने आई है। जिसमें कई लोगों...
article-image
पंजाब , समाचार

स्पेशल ओलंपिक बर्लिन में हैड कोच के लिए चुनी गई होशियारपुर की अंजना का कैबिनेट मंत्री ज़िम्पा ने किया सम्मान

आशा किरण स्पेशल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर दी शुभकामनाएं, स्पेशल बच्चों के लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए आशादीप वेलफेयर सोसायटी की प्रशंसा की होशियारपुर, 28 मई: कैबिनेट मंत्री पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

91 साल के पति पर पत्नी ने लगाए अवैध संबंध के आरोप : मामले पर कोर्ट ने जो कहा…उम्र के साथ प्रेम की रोशनी कम नहीं होती, बल्कि और उज्ज्वल होती

 केरल :   केरल हाईकोर्ट ने अवैध संबंध के आरोपों से गुस्सा होकर अपनी 88 साल पत्नी को चाकू मारने के आरोपी 91 साल के व्यक्ति को जमानत दे दी। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता थेवन...
Translate »
error: Content is protected !!