श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से तीखा किया सवाल : पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर कब रिजाइन देंगे….अब आप वहां पर कब प्रोटेस्ट करने वाले हो कॉकरोच जनता पार्टी

by

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और हजारों स्टूडेंट्स के आगे सरकार को आखिर झुकना पड़ा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से ही जंतर मंतर पर जश्न का माहौल है।

सोशल मीडिया पर जंतर मंतर के जश्न के वीडियोज और तस्वीरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा, बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी राय दी है और खुशी भी जाहिर की है। इन सबके बीच,श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से तीखा सवाल किया है। श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से फ्यूचर की बात की है।

श्वेता तिवारी का अभिजीत दीपके से सवाल .. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जो जंतर मंतर का है। इस वीडियो में अभिजीत दीपके संग तमाम लोग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मना रहे हैं। इसी वीडियो पर श्वेता ने पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफा लेने के लिए कहा है। श्वेता तिवारी की वीडियो पर लिखा है, ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अब अगर आप सरकार के सामने नहीं झुकेंगे तो अच्छे अच्छों के इस्तीफे ले सकते हैं। हम।’ इस वीडियो के साथ लिखा, ‘अब पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर कब रिजाइन देंगे। अब आप वहां पर कब प्रोटेस्ट करने वाले हो कॉकरोच जनता पार्टी।

पंजाब में लीक हुए पेपर पर फूटा श्वेता तिवारी का गुस्सा

बता दें कि एक तरफ जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं, लेकिन पंजाब में इसी दौरान एक पेपर लीक हो गया। पंजाब में डी-फार्मेसी का पेपर लीक हुआ। 445 फार्मेसी ऑफिसर पदों को भरने के लिए की जानी परीक्षा के लिए लगभग सात हजार कैंडिडेंट्स ने फॉर्म भरा था, लेकिन इस पेपर लीक ने सबको हैरान कर दिया। इस घटना के बाद से पंजाब में राजनीति जमकर हो रही है। बीजेपी और अकाली दल के नेता सड़क पर है और राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफे की मांग हो रहे हैं। श्वेता तिवारी भी इसी पेपर लीक की बात कर रही हैं और पंजाब सरकार पर हमलावर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीजेपी नेता राजीव बिंदल और सुखराम चौधरी पर केस दर्ज….अब लड़की के वीडियो ने बदली कहानी, जानें

एएम नाथ । सिरमौर । हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कथित अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग के बाद फैली हिंसा ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल,...
article-image
पंजाब

पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों संबंधी वधीक निगरान इंजीनियर मंडल गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपा  

गढ़शंकर, 5 मई: पंजाब टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पावरकाम की पेंशनर एसोसिएशन गढ़शंकर मंडल की मासिक बैठक हुई जिसमें पेंशनर्स द्वारा 1-1-2016 से 30-6-2021 तक का बकाया जारी न करने संबंधी वधीक निगरान इंजीनियर मंडल...
article-image
पंजाब

ढाबे पर शराब पिलाने की फोटों होने की बात कह बलैकमेल करके पैसे लेने वाला पुलिस ने किया काबू ,अपने आप को टी.वी का पत्रकार बताकर करता था ब्लैकमेल

नंगल :ढाबे चालक को किसी टी.वी का पत्रकार बताकर बनकर बलैकमेल करके पैसे लेने वाली टीम का एक मैंबर को पुलिस ने पकडऩे में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया कथित आरोपी टीवी चैनल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत...
Translate »
error: Content is protected !!