राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारम्भ : सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नशामुक्त हिमाचल का दिया संदेश

by

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों का किया सम्मान

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने रविवार को ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का विधिवत शुभारम्भ करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर चम्बा जिले के लोगों को शुभकामनाएं दीं। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि सदियों पुराना मिंजर उत्सव हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द और लोक परम्पराओं का जीवंत प्रतीक है। यह मेला प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को भी मजबूत करता है।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी लोक संस्कृति, कला, मेलों और त्योहारों की गौरवशाली परम्पराओं को पीढ़ियों से सुरक्षित रखा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें और भारतीय सभ्यता तथा संस्कृति पर गर्व करें। उन्होंने कहा कि मिंजर जैसे आयोजन केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व नहीं हैं, बल्कि समाज को जोड़ने और परम्पराओं को जीवित रखने का प्रभावी माध्यम भी हैं।
राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों से नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जन-जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार है और सभी के सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त हिमाचल का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने इस दिशा में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों और प्रयासों की सराहना भी की।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने विश्वविख्यात चम्बा रूमाल, चम्बा चप्पल और चम्बा थाल जैसी पारंपरिक कलाओं एवं शिल्पों का उल्लेख करते हुए स्थानीय शिल्पकारों और कलाकारों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन पारंपरिक कलाओं का संरक्षण और संवर्धन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इससे पूर्व कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने चौगान स्थित स्मारक पर जिला चम्बा के कारगिल शहीद आशीष थापा, खेमराज और ओम प्रकाश को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्र की रक्षा, देशभक्ति और शहीदों के आदर्शों के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल रवि वैद, सूबेदार मेजर अशोक कुमार, हवलदार मिलाप सिंह, हवलदार सुशील कुमार, हवलदार कारण सिंह, हवलदार धर्मपाल सहित अन्य वीर सैनिकों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ने मिंजर ध्वजारोहण कर मेले का औपचारिक शुभारम्भ किया। उद्घाटन समारोह में अजीत भट्ट एंड पार्टी ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार की आकर्षक प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बना दिया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैयर, विधायक डी.एस. ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

85 लाख रुपये की राहत राशि आपदा प्रभावित परिवारों को दी जा चुकी : तेजी से करवाए जा रहे हैं मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 12 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पिछले महीने जिले भर में अत्यधिक बारिश, भूस्खलन, जमीन धंसने और बाढ़ से हुए भारी नुक्सान के बाद पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए कड़े फैसले लेने पढ़ेंगे : पूरे प्रदेश की व्यवस्था चरमरा जाती अगर900 संस्थान खोल देते

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए जो कड़े फैसले लेने पढ़ेंगे, सरकार वो कड़े फैसले लेगी। राज्य सरकार अपने एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक सुरेश कुमार ने किया अवाह देवी-चंडीगढ़ बस सेवा का शुभारंभ : अवाह देवी के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया

2.40 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड का उन्नयन एएम नाथ। भोरंज 06 जनवरी। विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को अवाह देवी में अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज़िला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित

एसडीएम नवीन कुमार ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए विद्यार्थियों को सफलता के दिए टिप्स एएम नाथ। चंबा :  ज़िला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में “भविष्य सेतु एक...
Translate »
error: Content is protected !!