शिक्षकों के हितों पर सरकार का फोकस …सीएम सुक्खू बोले, कर्मचारी हितों से कभी नहीं किया समझौता

by

प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत के संकेत, कॉम्प्लेक्स प्रणाली की होगी समीक्षा

एफआईआर और जांच वापसी का ऐलान

चौड़ा मैदान में गरजे मुख्यमंत्री सुक्खू, जेबीटी को टीजीटी पदोन्नति और स्कूलों में खेल गतिविधियां बहाल करने की घोषणा

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में प्राथमिक शिक्षक संघ की आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षकों के हितों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक कर्मचारी के बेटे हैं, इसलिए शिक्षकों की भावनाओं, समस्याओं और अपेक्षाओं को अच्छी तरह समझते हैं। स्कूली शिक्षा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों को सफल बनाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालने के बाद अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक में 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की, जिससे सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि आर्थिक और अन्य चुनौतियों के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों एवं शिक्षकों के हितों से कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली को लेकर सरकार उचित निर्णय लेगी। इस व्यवस्था की सहानुभूतिपूर्वक समीक्षा की जाएगी और यदि इसमें सुधार की आवश्यकता महसूस हुई तो बदलाव किया जाएगा या इसे वापस लेने पर भी विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक शिक्षकों को राहत देते हुए कहा कि उनके विरुद्ध की गई निलंबन की कार्रवाइयों, विभागीय जांचों और दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्य अध्यापकों, केंद्र मुख्य अध्यापकों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के अधिकारों एवं शक्तियों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में खेल गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की घोषणा की। साथ ही जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी पदों पर पदोन्नति देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है और सरकार उनके सहयोग से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी-11 और एचपीएसईबीएल के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

एएम नाथ। चम्बा : ग्राम पंचायत उदयपुर के खेल मैदान में डीसी-11 और एचपीएसईबीएल के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की प्रेरक कहानी : प्रतिमाह औसतन कमा रहे 25 हजार, लोअर चौंतड़ा गांव के राजेश कुमार ने मुर्गी पालन को बनाया स्वरोजगार का आधार

जोगिन्दर नगर, 02 नवम्बर- जोगिन्दर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत चौंतड़ा के गांव लोअर चौंतड़ा निवासी 37 वर्षीय राजेश कुमार के लिए मुर्गी पालन स्वरोजगार का मजबूत आधार बना है। मुर्गी पालन से वे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*इंदौरा में राहत कार्यों में डटा है प्रशासन और एनडीआरएफ : बाढ़ प्रभावित पंचायतों में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद*

एएम नाथ।  इंदौरा, 28 अगस्त। पौंग बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण इंदौरा उपमंडल के निचले क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर डटी हुई हैं...
हिमाचल प्रदेश

सतलुज नदी से युवक का शव बरामद : मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से था लापता

शिमला : सुन्नी थाना के तहत सतलुज नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। नरेश कपूर (36) पुत्र स्व. प्रकाश चंद गांव तलाई, मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से लापता था।...
Translate »
error: Content is protected !!