हिमकेयर क्लेम जांच के दायरे में आए निजी अस्पताल : विजिलेंस की एसआईटी ने शुरू की पड़ताल

by

हिमकेयर योजना के दावों की होगी गहन जांच, 160 निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा

मरीजों के उपचार, बिलिंग और भुगतान दस्तावेजों का मिलान कर रही एसआईटी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की महत्त्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के तहत किए गए उपचार दावों की जांच अब निजी अस्पतालों तक पहुंच गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के अलावा विजिलेंस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) प्रदेश के करीब 160 निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना के अंतर्गत किए गए क्लेम की गहन पड़ताल कर रही है। जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना के तहत किए गए सभी दावे नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से प्रस्तुत किए गए थे या नहीं।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, एसआईटी अस्पतालों में मौजूद रहकर हिमकेयर से जुड़े रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। जांच के दौरान मरीजों के उपचार, भर्ती, बिलिंग, भुगतान प्रक्रिया तथा क्लेम से संबंधित सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। टीम यह भी पता लगा रही है कि उपचार के लिए प्रस्तुत किए गए दावों में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत किए गए क्लेम की जांच के लिए विजिलेंस को औपचारिक अनुमति प्रदान की है। इसके बाद गठित एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में किए गए भुगतान और ऑडिट विभाग भी हिमकेयर योजना के तहत हुए भुगतान और क्लेम की अलग से समीक्षा कर रहा है। ऑडिट के माध्यम से वित्तीय प्रक्रियाओं और भुगतान की वैधता का परीक्षण किया जा रहा है, जबकि विजिलेंस संभावित अनियमितताओं, फर्जी दावों और नियमों के उल्लंघ दावों की पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं, प्रदेश सरकार का ऑडिट विभाग भी हिमकेयर योजना के तहत हुए भुगतान और क्लेम की अलग से समीक्षा कर रहा है। ऑडिट के माध्यम से वित्तीय प्रक्रियाओं और भुगतान की वैधता का परीक्षण किया जा रहा है, जबकि विजिलेंस संभावित अनियमितताओं, फर्जी दावों और नियमों के उल्लंघन जैसे पहलुओं की जांच में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद यदि किसी अस्पताल या संबंधित पक्ष की ओर से नियमों के विपरीत क्लेम या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एसआईटी विभिन्न अस्पतालों से रिकॉर्ड एकत्र कर उनका मिलान करने में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नकाबपोश लुटेरों द्वारा दिनदिहाड़े गुप्ता मनी चेंजर को लूटने की नाकाम कोशिश : दूकान में घुसे लुटेरे और मालिक पर तानी पिस्तौल , मनी चेंजर बिना डरे लुटेरों से भिड़े , घबरा कर भागने को मजबूर हुए लुटेरे

सैला खुर्द। 1 अगसत : जम्मू चंडीगढ़ हाईवे पर कस्बा सैला खुर्द में दोपहर करीब दो वजे तीन नकाबपोश लुटेरे गुप्ता मनी चेंजर की दुकान में लूटने के मकसद से घुसे तो मनी चेंजर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा….बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विपक्ष के सभी नेताओं को करीब तीन घंटे बाद रिहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति से प्रेरित फैसलों से प्रदेश का नुकसान कर रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू : मुख्यमंत्री द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार हिमाचल के हितों से खिलवाड़ : जयराम ठाकुर

प्रदेश के विकास के लिए राजनीति नहीं सकारात्मक भूमिका निभाए मुख्यमंत्री,  बेरोज़गारों की फ़ीस बढ़ा कर राजस्व बढ़ाना चाहती है सरकार एएम नाथ। शिमला  :  पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीतीश सरकार में होंगे 3 उप मुख्यमंत्री ! ये बनेंगे विधानसभा स्पीकर, मंत्रिमंडल का फार्मूला तय, चिराग का बढ़ेगा कद

पटना  : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने राज्‍य में सरकार गठन पर ध्‍यान केन्द्रित कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा और केन्‍द्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!