आपदा में राहत के बजाय दिखावे में व्यस्त रही कांग्रेस सरकार : संदीपनी भारद्वाज

by

बोह के पीड़ितों को नहीं मिली मदद, वीआईपी स्वागत पर खर्च हुए सरकारी संसाधन : भाजपा

भाजपा ने सरकार पर राहत कार्यों की उपेक्षा और राजनीतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का लगाया आरोप

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री राहत एवं पुनर्वास कार्यों के बजाय पर्यटन, औपचारिक दौरों और राजनीतिक आयोजनों में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि नगरोटा में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं की अनदेखी की, जबकि प्रभावित परिवार आज भी राहत और पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बोह क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से केवल आश्वासन मिले, लेकिन राहत के नाम पर कोई ठोस सहायता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर, खेत और आजीविका प्रभावित हुई, उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता और पुनर्वास उपलब्ध कराया जाना चाहिए था। इसके विपरीत मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दौरे से पहले बोह में वाटरप्रूफ टेंट लगाने, शाहपुर और रैत विश्राम गृहों में नए परदे, सोफे, फर्नीचर तथा रंग-रोगन पर सरकारी संसाधनों का उपयोग किया गया।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता की पीड़ा से अधिक वीआईपी स्वागत और सरकारी तामझाम को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि यदि यही संसाधन आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता पर खर्च किए जाते तो अनेक लोगों को वास्तविक राहत मिल सकती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के मंत्री राहत कार्यों की समीक्षा करने के बजाय राजनीतिक बैठकों और आपसी गुटबाजी में व्यस्त रहे।
संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार का अपने कार्यकर्ताओं और जनता दोनों से संपर्क कमजोर हो चुका है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, पारदर्शी आर्थिक सहायता और स्थायी पुनर्वास उपलब्ध कराए तथा सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक लगाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आईबीसीए ने त्साराप-चू संरक्षण रिजर्व प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री को तीन करोड़ रुपये का किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला :  इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की टीम ने सुमित्रा दास गुप्ता के नेतृत्व में नव अधिसूचित त्साराप चू संरक्षण रिज़र्व के संरक्षण और प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार करवाए जमा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग

शिमला  ;  हिमाचल प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार जमा करवा दिए हैं।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया है कि निर्वाचन विभाग प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो कारो में हुई भीषण टक्कर : स्विफ्ट कार के एयर बैग खुलने से चालक बचा और आई-10 कार सवारों को आई मामूली खरोचें

गढ़शंकर : गढ़शंकर बलाचौर रोड पर कस्बा समुंदड़ा के निकट जा रही स्विफ्ट कार को लिंक सड़क से आ रही आई 10 कार दुआरा जोरदार टक्कर मारने से दोनों कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करने के बजाय पर्दा क्यों डाल रही है : जयराम ठाकुर

गलत तरीके से एफिडेविट में नाम आने के बाद भी बचाव की मुद्रा में क्यों है एडवोकेट जनरल सीएम बताएं कि काला अम्ब में अवैध शराब बना रही त्रिलोक संस पर कार्रवाई क्यों रोकी...
Translate »
error: Content is protected !!