भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण

by

स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार करने के निर्देश

प्रभावित लोगों से मिले पठानिया, सड़क बहाली में विभाग की सराहना

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने और भूस्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पातका-डलहौजी सड़क मार्ग पर गाहर दा घटु तथा नूरपुर-सांझी-नाला-लाहडू-तुन्नू हट्टी मार्ग पर टिक्कर गला घार सहित कई संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों की त्वरित बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि 21 और 22 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के कारण टिक्कर गला घार में लगभग 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बावजूद विभाग ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दिन-रात कार्य करते हुए सड़क को शीघ्र यातायात के लिए बहाल किया, जो सराहनीय प्रयास है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचपी डीआरआरपी के अंतर्गत पनियाला, टिक्कर गला तथा शाहपुर-सिंहुता-चुवाड़ी सड़क मार्ग के भूस्खलन प्रभावित स्थलों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इन संवेदनशील क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान यातायात बाधित न हो और लोगों को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा किया और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ खड़ी है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर तथा खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को विभिन्न परियोजनाओं और सड़क बहाली कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का शंखनाद : राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में उमड़ा हिमाचल का नेतृत्व

प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा एएम नाथ। नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर

राजनीति से प्रेरित फैसलों से प्रदेश का नुकसान कर रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू उचित प्लेटफॉर्म पर हिमाचल का पक्ष रखकर प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाए मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रनगर में 143 ग्राम चरस सहित 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मंडी में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक दबोचा चरस तस्करी मामले में पुलिस जांच तेज, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होटल बुकिंग का काम हिमाचल पर्यटन निगम ने निजी कंपनी को सौंपा : कर्मचारियों मिले लाभ

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) अपने होटलों में कमरों की बुकिंग निजी कंपनी से कराएगा, जो निगम को लाखों रुपये एडवांस में देगी। चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!