उफनते नाले में बह गई कार : एक परिवार के 4 सदस्य थे सवार

by

अंब  :  ,ऊना जिला के अंब क्षेत्र में एक कार नाले में बह गई। परिवार के चार लोग कार में सवार थे। यह पानी के बहाव से बेखबर नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच कार तेज बहाव की चपेट में आ गई।

कार सवारों ने हालात खराब होते ही बिना समय गंवाए मुस्तैदी दिखाई और तुरंत वाहन से बाहर कूद गए। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड में कार ताश के पत्तों की तरह तेज बहाव में बह गई। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि समय पर बाहर निकलने के कारण परिवार का हर सदस्य सुरक्षित बच गया और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बारिश बंद होतर ही  नाले का जलस्तर थोड़ा कम होने के बाद नाले की सिल्ट गाद में फंसी कार को ट्रैक्टर की मदद से निकालने की कोशिश की गई लेकिन इसमें सफलता न मिलने पर फिर कार को हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला जा सका।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के 11 पद भरने को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर से ही बहू ने ठग लिए 39 लाख रुपये : हिमाचल प्रदेश की फर्जी ADM बनकर , दिल्ली हाई कोर्ट का जमानत से इनकार करने पर लगा झटका

नई दिल्ली: खुद को हिमाचल प्रदेश में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) बताकर ससुर से करीब 39 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाली महिला को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या : आरोपी की पत्नी से था उपप्रधान का अफेयर, पुलिस ने की गिरफ्तारी

बैजनाथ :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान की प्रेस प्रसंग के कारण हत्या हुई है। थाना बैजनाथ के तहत आने वाले चढ़ियार क्षेत्र की छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले वोटर नेगी का निधन : राजकीय सम्मान व गार्ड आफ आनर देकर किया विदा

शिमला। भारत के पहले वोटर रहे श्याम सरन नेगी का शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे निधन हो गया। वे 106 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने ट्वीट कर दुख...
Translate »
error: Content is protected !!