पंजाब में सफाई कर्मचारियों की नौकरी पक्की …2021 में संविदा पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों को भी इस निर्णय का लाभ मिलेगा

by

चंडीगढ़   पंजाब में सफाई कर्मचारियों के लिए सरकार की ये बड़ी सौगात है. सरकार ने कहा कि संविदा पर पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ वर्ष 2021 में संविदा पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों को भी इस निर्णय का लाभ मिलेगा।

 सभी नगर निगमों को जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नियमितीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस फैसले की जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि सभी नगर निकाय सदन की बैठक में एक प्रस्ताव पारित करेंगे और उसे स्थानीय सरकार विभाग को भेजेंगे, जो तुरंत उसे मंजूरी दे देगा. सरकार के मुताबिक सफाई कर्मचारियों की 5 वर्ष की सेवा पूरी होने पर उन्हें स्थायी कर दिया जाएगा और उनका बढ़ा हुआ वेतन 1 अगस्त से प्रभावी होगा ।

2021 में भर्ती हुए कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ : मंत्री जी ने कहा कि संविदा पर पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ वर्ष 2021 में संविदा पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों को भी इस निर्णय का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि सभी नगर निगमों को जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नियमितीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

हरजोत बैंस ने कहा कि आउटसोर्स आधार पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों और सीवर कर्मचारियों को भी राहत दी जाएगी. आउटसोर्स आधार पर तीन साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को संविदा आधार पर नियुक्त किया जाएगा

सरकार और कर्मचारी संघों में समझौता : सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक के बाद सरकार और कर्मचारी संघों के बीच समझौता हो गया है. मंत्री ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन 1 अगस्त से लागू होगा. पहले इन कर्मचारियों का मासिक वेतन लगभग 10,500 रुपये था, जिसे पिछले महीने बढ़ाकर 14,000 रुपये कर दिया गया था. अब परिवीक्षा अवधि के दौरान मिलने वाले वेतन को बढ़ाकर 20,500 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया गया है।

विवाद बरनाला लाठीचार्ज के बाद :  22 जुलाई को बरनाला अनुभव में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इसके बाद वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों के संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था. पंजाब सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था और बरनाला के डीएसपी को भी निलंबित कर दिया गया था।

हरजोत बैंस ने कहा कि आउटसोर्स आधार पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों और सीवर कर्मचारियों को भी राहत दी जाएगी. आउटसोर्स आधार पर तीन साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को संविदा आधार पर नियुक्त किया जाएगा.

सरकार और कर्मचारी संघों में समझौता

सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक के बाद सरकार और कर्मचारी संघों के बीच समझौता हो गया है. मंत्री ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन 1 अगस्त से लागू होगा. पहले इन कर्मचारियों का मासिक वेतन लगभग 10,500 रुपये था, जिसे पिछले महीने बढ़ाकर 14,000 रुपये कर दिया गया था. अब परिवीक्षा अवधि के दौरान मिलने वाले वेतन को बढ़ाकर 20,500 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया गया है.

विवाद बरनाला लाठीचार्ज के बाद : 22 जुलाई को बरनाला अनुभव में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इसके बाद वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों के संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था. पंजाब सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था और बरनाला के डीएसपी को भी निलंबित कर दिया गया थाब।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

अमेठी से सांसद चुने जाने पर किशोरी लाल शर्मा के गढ़शंकर आने पर किया जायेगा सम्मान : आशीष प्रभाकर

गढ़शंकर :  गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से सांसद चुने जाने पर कांग्रेस के सीनियर वर्कर आशीष प्रभाकर ने किशोरी लाल शर्मा को  बधाई देते हुए कहा कि गढ़शंकर इलाके के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने….मणिमहेश यात्रा में धनछौ में शुरू हुआ 4G नेटवर्क

मणिमहेश यात्रियों को बड़ी सुविधा, धनछौ में BSNL का 4G टावर चालू सुरक्षित होगी मणिमहेश यात्रा, धनछौ में मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू एएम नाथ। भरमौर :  मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने लगाया खुला दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं : अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 04 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में खुला दरबार लगाकर करीब 300 लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!