पंजाब-हरियाणा के आंदोलन को बार एसोसिएशन धर्मशाला ने लिया समर्थन देने का फैसला

by

धर्मशाला, 31 जुलाई ।  बार एसोसिएशन धर्मशाला ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति संबंधी नीति के विरोध में बड़ा निर्णय लिया है। शुक्रवार को आयोजित सामान्य सभा (जनरल हाउस) की आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पंजाब एवं हरियाणा की बार काउंसिल्स द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई।

बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की। इसमें संयुक्त संघर्ष समिति (ज्वाइंट एक्शन कमेटी) के प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन, होशियारपुर (पंजाब) के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में लीगल एड के तहत रक्षा पक्ष के अधिवक्ताओं (डिफेंस काउंसिल) की नियुक्ति संबंधी नई नीति पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कांगड़ा जिला बार एसोसिएशन इस नीति का विरोध करेगा तथा पंजाब एवं हरियाणा की बार काउंसिल्स के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति और आवश्यक कदम एसोसिएशन की अगले जनरल हाउस में निर्धारित किए जाएंगे। बार एसोसिएशन के इस फैसले को अधिवक्ताओं की एकजुटता और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर साझा आवाज के रूप में देखा जा रहा है। इससे प्रदेश के अन्य बार एसोसिएशनों के भी इस आंदोलन में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता को हमसे मिलने के लिए आधार कार्ड की नहीं जरूरत – कंगना रनौत पर विक्रमादित्‍य ने कसा तंज

 मंडी। कांग्रेस नेता विक्रमादित्‍य सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत पर तंज कसा है। मंडी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को जनसंवाद केंद्र के शुभारंभ पर लोगों को कहा था कि अगर किसी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग की हत्या, 8000 रुपए के लिए : फर्श पर पड़ा था हाथ-मुंह बंधा हुआ शव, अमृतसर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

अमृतसर :   गोपाल मंदिर के पास महज 8 हजार रुपए लूटने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मृतक घर में अकेला रहता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

बेटी है अनमोल तथा शगुन योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चेक, पोषण माह पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरोटा बगबां में आयोजित एएम नाथ।  धर्मशाला 28 सितंबर, नगरोटा। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंकरमैन को “ग्रीन इंडिया अवार्ड 2026” से सम्मानित किया : बेस्ट इंडोर एयर प्यूरिफिकेशन सॉल्यूशन ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान

बद्दी, 9 जून (तारा) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वर्ल्ड एनवायरनमेंट कॉन्फ्रेंस 2026 तथा अखिल भारतीय मेयर्स एवं आरडब्ल्यूए समिट 2026 में बंकरमैन बद्दी द्वारा प्रस्तुत की गई उसकी अभिनव एवं...
Translate »
error: Content is protected !!