पंजाब का गुरप्रीत सिंह को भी एफबीआई ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध मामले में किया वांछित घोषित

by

चंडीगढ़, 31 जुलाई । फरवरी, 2025 में सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए पंजाब के अमृतपाल सिंह को वांछित घोषित करके तस्वीर जारी करने के बाद अब अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने पंजाब के एक अन्य युवक गुरप्रीत सिंह को कथित अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध मामले में वांछित घोषित किया है।

एफबीआई के अनुसार गुरप्रीत सिंह पर बिना लाइसेंस हथियारों का कारोबार करने, मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश रचने और नशीले पदार्थों के वितरण में शामिल होने के आरोप हैं। एजेंसी का दावा है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन से जुड़ा हुआ था। एफबीआई का आरोप है कि पंजाब से शुरू हुआ जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट सहित कई अन्य स्थानों पर सक्रिय था।

अमेरिका की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिलिस जिला अदालत ने 25 जून को गुरप्रीत सिंह के खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उस पर मादक पदार्थ रखने, उन्हें वितरित करने की साजिश और नशीले पदार्थों की आपूर्ति से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। इससे दो दिन पहले एफबीआई ने अमृतपाल सिंह की तस्वीर भी वांछित के रूप में जारी की थी। हालांकि, अमृतपाल के परिवार ने बताया कि वह कनाडा से लौटकर जालंधर जिले के मोवाई गांव में रह रहा था और 19 फरवरी, 2025 को खेत से लौटते समय सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी।

जून में अमेरिका की ओर से अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान में जेल में बंद पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया सहित कुल 37 आरोपियों के नाम सामने आए थे। इस अभियान को ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ नाम दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अड्डा झुंगियां से गढ़शंकर तक 5 अक्टूबर को 16 किमी पैदल रोष मार्च : डीसी के आदेशों के बावजूद दिन में टिप्परों के चलने का आरोप; 25 सितंबर को तैयारियों को लेकर होगी बैठक

गढ़शंकर। गढ़शंकर के बीत इलाके में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों के बावजूद दिन के समय टिप्परों के सड़कों पर चलने के विरोध में 5 अक्टूबर को अड्डा झुंगियां से गढ़शंकर तक 16 किलोमीटर...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में अब तक हुई 18158 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आमद, 16393 की हुई खरीद: अपनीत रियात

मंडियों  में कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन कैंप के साथ-साथ सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के भी बनाए जा रहे हैं हैल्थ कार्ड मंडियों में पास सिस्टम के माध्यम से ही हो रही है...
article-image
पंजाब

6 टिप्पर, 2 जेसीबी को कब्जे में लिए, 2 के खिलाफ मामला दर्ज : अवैध माइनिंग के मामले में बुल्लोवाल पुलिस ने छापेमारी कर गांव चड़ियाल में की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी, छापेमारी से पहले ही माइनिंग करने वालों को लगी भनक टिप्पर व जेसीबी छोड़ हुए फरार नीरज शर्मा, होशियारपुर : अवैध माइनिंग के मामले में बुल्लोवाल...
Translate »
error: Content is protected !!