युवा पहलवानों का किया उत्साहवर्धन, विजेता खिलाड़ी किए पुरस्कृत
एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अंतर्गत दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
विधायक नीरज नैय्यर इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने दंगल प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं का शुभारंभ किया तथा अखाड़े में उतरने वाले युवा पहलवानों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने मिंजर मेला के दौरान प्रथम बार आयोजित कोडी प्रतियोगिता के विजेता चामुंडा माता क्लब सामरा के खिलाड़ियों को 31 हजार की राशि एवं उपविजेता सूरज कुमार एवं साथियों को 21 हजार की राशि सहित ट्राफियां प्रदान की।
उन्होंने इस दौरान सेमीफाइनल एवं क्वार्टर फाइनल विजेता टीमों को भी पुरस्कार प्रदान किए।
विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान जिला कुश्ती संघ के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, अध्यक्ष कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस समिति सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी,खंड चंबा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, अध्यक्ष भलेई माता प्रबंधन समिति कमल ठाकुर, अध्यक्ष कुश्ती संघ वीरेंद्र ठाकुर, महासचिव राजेश्वर ठाकुर, अध्यक्ष कोडी संघ डॉ. संजीव सूरी, सचिव महेंद्र सिंह सहित कुश्ती संघ से रविकांत चौधरी, ईश्वर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
