खन्ना में 30 करोड़ की नकदी बरामद होने की चर्चा, व्यापारी दीवार फांदकर फरार! …एजेंसी की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

by
संबंधित थाने को नहीं दी सूचना, थाना इंचार्ज  , तरविंदर कुमार बेदी
खन्ना ; पंजाब में काले धन और जीएसटी चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच सोमवार सुबह करीब 7:00 खन्ना खन्ना की नाभा कॉलोनी में एक बड़े व्यापारी के घर पर हुई कथित छापेमारी पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान करीब 30 करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने की बात सामने आ रही है। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि छापे के दौरान व्यापारी दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में मंडी गोबिंदगढ़ में जीएसटी विभाग की कार्रवाई में करोड़ों रुपये की कर चोरी का मामला सामने आने के बाद अब खन्ना में भी एक बड़े कारोबारी के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापेमारी की गई। हालांकि, संबंधित एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
थाना प्रभारी बोले—हमें पहले कोई सूचना नहीं दी गई
जब इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी
तरविंदर कुमार बेदी से बातचीत की गई तो पहले उन्होंने ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया। बाद में दोबारा संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि किसी एजेंसी द्वारा रेड की गई है, लेकिन पुलिस को पहले से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।
गौरतलब है कि सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी केंद्रीय या राज्य एजेंसी द्वारा किसी क्षेत्र में छापेमारी की जाती है तो संबंधित स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
कार्रवाई असली एजेंसी की या फिर कोई और?
पुलिस को पहले से सूचना न मिलने के कारण अब इस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी खन्ना में कुछ लोग खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर एक व्यापारी के घर में घुस गए थे। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच के बाद माफी मांगी गई थी
ऐसे में इस बार भी यह सवाल उठ रहा है कि छापेमारी वास्तव में किसी अधिकृत एजेंसी ने की या नहीं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल 30 करोड़ रुपये की बरामदगी, व्यापारी के फरार होने और कार्रवाई करने वाली एजेंसी की पहचान को लेकर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबर लिखने के समय देर शाम जब हमने डीएसपी मोहित सिंगला से बात की तो उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी विभाग की रेड हुई है परंतु क्या-क्या बरामद हुआ है या क्या कार्रवाई की है वह जीएसटी विभाग ही बता सकता है, करवाई जीएसटी विभाग की तरफ से की गई है खन्ना की नाभा कॉलोनी में
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

IPS सुसाइड केस: शत्रुजीत कपूर की छुट्टी! हरियाणा पुलिस के कार्यवाहक DGP नियुक्त किए गए ओपी सिंह

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर :  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीडीपी) शत्रुजीत कपूर को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी की आत्महत्या के मामले को लेकर अवकाश पर भेजा गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के आईपीएस...
article-image
पंजाब

सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने स्कूल बस चालकों को सेफ स्कूल वाहन स्कीम के प्रति किया जागरुक

स्कूलों बसों को लगाए रिफलैक्टर, वाहनों का किया गया नि:शुल्क प्रदूषण चैक होशियारपुर : 17 जनवरी:सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी प्रदीप सिंह ढिल्लों की ओर से पुलिस लाइन्ज होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

दोआबा स्कूल पारोवाल की छात्रा रूहानी चेची को एम यू एन दिल्ली नोएडा समागम में मिला बा कमाल प्रवक्ता का अवार्ड

 गढ़शंकर, 7 अगस्त : गत दिनों एक अंतरराष्ट्रीय संस्था एम यू एन द्वारा दिल्ली नोएडा में वार्षिक समागम करवाया गया जिसमें देश भर के नामी स्कूलों ने भाग लिया। इस समारोह में पंजाब के...
article-image
पंजाब

रूसी सेना में पंजाबी युवाओं की जबरन भर्ती करने का मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में उठाया

चंडीगढ़ :  भारतीय नौजवानों को जबरदस्ती रूसी मिलिट्री में भर्ती करके युक्रेन की जंग में भेजे जाने की मीडिया रिपोर्टों के चलते पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह...
Translate »
error: Content is protected !!