मुकेरियां नहर पर सुरक्षा रेलिंग लगवाने हेतु खन्ना ने मानवाधिकार आयोग से की हस्तक्षेप की अपील

by

होशियारपुर, 3 अगस्त। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने मुकेरियां क्षेत्र में नहर के दोनों किनारों पर सुरक्षा रेलिंग न होने के कारण हर समय बनी रहने वाली गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका पर चिंता व्यक्त करते हुए इस संबंध में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजा है।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि मुकेरियां क्षेत्र की इस नहर के किनारे प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन, स्कूली विद्यार्थी और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। नहर के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग न होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे लोगों के जीवन और सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है जो केवल प्रशासनिक लापरवाही का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन एवं सुरक्षा के अधिकार से जुड़ा मानवाधिकार का विषय भी है। इस तथ्य को गंभीरता से लेते हुए खन्ना ने इस सम्बन्धी प्रदेश मानवाधिकार आयोग से आग्रह किया है कि वह पंजाब सरकार एवं संबंधित विभागों को तत्काल नहर के दोनों किनारों पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग स्थापित करने के निर्देश जारी करे, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने इस गंभीर अनियमितता एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है। खन्ना ने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार और संबंधित विभागों का दायित्व है कि वे समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें, ताकि लोगों के जीवन की रक्षा हो सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में काम कर रहे पंजाबी युवाओं को बड़ी राहत : वर्क परमिट विस्तार के लिए अब मिलेंगे 90 दिन

LMIA आवेदन लंबित होने पर अतिरिक्त 30 दिनों का समय; नौकरी और इमिग्रेशन प्रक्रिया को लेकर कम होगी चिंता कनाडा। कनाडा में रोजगार कर रहे पंजाबी युवाओं के लिए राहत की खबर सामने आई...
article-image
पंजाब

RTO did a surprise inspection

Entry of outsiders prohibited and strict instructions for the staff Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 17 : Following the directions of State Transport Commissioner Punjab and Deputy Commissioner Hoshiarpur, Regional Transport Officer Ravinder Singh Gill today conducted a...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों की अधिकारियों को जायज मांगों पर तेजी से कार्रवाई करने के दिए निर्देश : कर्मचारी यूनियनों के साथ वित्त मंत्री चीमा ने की बैठक

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त, योजना और आबकारी मंत्री हरपाल चीमा ने शिक्षा विभाग को अनएडेड स्टाफ फ्रंट (एडेड स्कूल) की जायज मांगों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। यह बात...
article-image
पंजाब

डॉ. परविंदर सिंह ने खालसा कॉलेज माहिलपुर के नियमित प्रिंसिपल का पदभार संभाला

*इससे पहले डॉ. परविंदर सिंह कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे।  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सिख एजुकेशनल काउंसिल के प्रबंधन के तहत संचालित श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में आज...
Translate »
error: Content is protected !!