हिमाचल विधानसभा मॉनसून सत्र: सुरक्षा चाक-चौबंद, 750 जवान तैनात; मोबाइल पर पूरी तरह रोक

by

एएम नाथ।  शिमला, 7 अगस्त: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सत्र के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधानसभा सचिवालय में शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में विधानसभा भवन की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने आसन की ओर से जारी निर्देश संख्या-140 का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि विधायकों को सदन तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। प्रदर्शन या धरने की स्थिति में पुलिस ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करेगी। इसके अलावा विधानसभा परिसर में एक अत्याधुनिक एम्बुलेंस, दो डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ पूरे सत्र के दौरान तैनात रहेंगे।

सदन के भीतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध

विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सदन के अंदर किसी भी अधिकारी, आगंतुक या मीडिया कर्मी को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

दर्शक दीर्घा में उपलब्ध सीटों के अनुसार ही आगंतुकों को पास जारी किए जाएंगे। स्कूली बच्चों को भी विधानसभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिलेगा।

750 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा

सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी और शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान करीब 750 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे सत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रहेगी।

प्रवेश पत्र होंगे हस्तलिखित, मोबाइल पर रोक

इस बार सभी प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी नहीं किए जाएंगे। हिमाचल ई-विधान की जगह राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) प्रणाली अपनाई गई है, जिसका कार्य अभी जारी है। इसी कारण प्रवेश पत्र हस्तलिखित जारी किए जाएंगे।

विधानसभा परिसर के अंदर मोबाइल फोन, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। अधिकारी दीर्घा, स्थापना और प्रेस पास को प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा, ताकि सुरक्षा जांच में परेशानी कम हो।

पार्किंग व्यवस्था में बदलाव

विधानसभा परिसर की मुख्य पार्किंग में केवल मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रशासनिक सचिवों के वाहनों को अनुमति होगी। प्रेस वाहनों के लिए विधानसभा चौक से गेट नंबर-2 तक पार्किंग निर्धारित की गई है।

विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन गेट नंबर-2 से महालेखाकार कार्यालय के बीच मॉल रोड पर चिन्हित स्थानों पर खड़े किए जाएंगे। सभी वाहनों पर विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी पार्किंग स्टिकर लगाना अनिवार्य होगा।

406 प्रश्नों की सूचना मिली

बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक विधानसभा सचिवालय को सदस्यों की ओर से 406 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हो चुकी हैं। सत्र शुरू होने तक इनकी संख्या और बढ़ सकती है।

मॉनसून सत्र के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-रूस डिजिटल अर्थव्यवस्था तैयार करने पर सहमत : करेंसी से संबंधित निर्णय जल्द होंगे

भारत और रूस ने डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के लिए आधुनिक बुनियादे ढांचे को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया है। ब्रिक्स देशों के बीच इंटरनेशनल संबंधों को विस्तार देते हुए भारत और रूस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना और हमीरपुर के एसपी सहित 9 आईपीएस – 25 एचपीएस अफसरों का भी तबादला : आईजीपी विमल गुप्ता को आईजी स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो

एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव से पहले ऊना और हमीरपुर जिला के पुलिस अधीक्षकों सहित 9 आईपीएस और 25 एचपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग जारी अधिसूचना जारी मुताबिक आईपीएस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को 10 साल जेल की सजा : गोपनीय सूचना लीक करने के दोषी

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गोपनीय सूचना लीक करने के मामले 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के लोग बेलगाम, मुख्यमंत्री सभी को याद दिलाए अपना चुनावी वादा – 5 लाख नौकरियां 300 यूनिट फ्री बिजली हर महिला को ₹1500 था कांग्रेस का चुनावी वादा : जयराम ठाकुर

राज भवन की गरिमा पर हमला करके वाहवाही लूटना चाहते हैं कुछ लोग एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगता है...
Translate »
error: Content is protected !!