जालंधर में SIR का पहला चरण पूरा : 50,520 मृतक पाए गए, 1.84 लाख वोटरों के फॉर्म नहीं मिले

by

जालंधर: जिले में वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के पहले चरण का घर-घर सर्वे पूरा हो गया है। 3 अगस्त 2026 तक किए गए सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वोटर सामने आए, जिनके फॉर्म उपलब्ध नहीं हुए या जो अपने पुराने पते पर नहीं मिले।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में पहले चरण का डेटा साझा किया।

सर्वे में सामने आए प्रमुख आंकड़े

  • 1,84,997 वोटरों के फॉर्म नहीं मिले।
  • 50,520 वोटर मृतक पाए गए।
  • 94,356 वोटर अपने मूल पते से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं।
  • 8,961 वोटरों की दो जगह वोट होने के कारण डुप्लीकेट एंट्री मिली।
  • 30,157 वोटर अनट्रेसेबल रहे।
  • 1,003 वोटर अन्य कारणों वाली श्रेणी में पाए गए।

डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि यह कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रही SIR प्रक्रिया का हिस्सा है। घर-घर सर्वे पूरा होने के बाद जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रक्रिया और आंकड़ों की जानकारी दी गई।

13 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार 13 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित की जाएगी। यदि किसी योग्य मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है, तो वह 13 अगस्त से 12 सितंबर तक फॉर्म नंबर-6 भरकर अपने संबंधित चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी या बूथ लेवल अधिकारी के पास दावा प्रस्तुत कर सकता है।

राजनीतिक दलों को भी मिलेगी वोटर लिस्ट

13 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित होने के बाद इसकी प्रतियां जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। सूची जिला चुनाव कार्यालय, चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के कार्यालयों और बूथ लेवल अधिकारियों के पास भी उपलब्ध रहेगी।

अनमैप्ड वोटरों को 13 अगस्त से नोटिस

जिन वोटरों की वोट अनमैप्ड रह गई है, उन्हें 13 अगस्त से नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज संबंधित चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी के समक्ष जमा करवाने होंगे। इसके बाद अधिकारी सुनवाई कर अपना आदेश जारी करेंगे।

SIR की पूरी प्रक्रिया के बाद 12 अक्टूबर 2026 को अंतिम वोटर सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जालंधर में 71 नए पोलिंग बूथ बढ़े

डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि जालंधर जिले में पहले 1,926 पोलिंग बूथ थे। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार की गई पोलिंग बूथ रेशनलाइजेशन प्रक्रिया के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 1,997 हो गई है। यानी जिले में 71 नए पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं।

डीसी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि SIR के अगले चरण में भी प्रशासन को पहले की तरह सहयोग दिया जाए, ताकि मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी और सफलतापूर्वक पूरी की जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर, चुनाव तहसीलदार डा. दीपक राज सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अगली शिरोमणी अकाली सरकार कंडी बेल्ट के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल

कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय का गठन करने की घोषणा की….कहा कि वर्तमान में कानून-व्यवस्था अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है, क्योंकि मंत्री गैंगस्टरों के साथ मिलकर डराने-धमकाने और जबरन वसूली करने में लगे...
article-image
पंजाब

स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप सरकारी आई.टी.आई होशियारपुर में लगा

होशियारपुर, 30 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर सरकारी आई.टी.आई में नौवां स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट के कन्वीनर नरेश गुुप्ता ने बताया कि अर्जुन वीर...
article-image
पंजाब , समाचार

बिक्रम मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड :26 जगहों पर रेड…अधिकारी खंगाल रहे रिकॉर्ड

अमृतसर : अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के केस में की गई है। अमृतसर से...
Translate »
error: Content is protected !!