कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कोटला में 450 बीपीएल परिवारों से किया सीधा संवाद, 58 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सेक्शन लेटर किए प्रदान

by

कोटला,11 अगस्त। जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को सीधे जानने और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला में बीपीएल लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा फेस-1 से फेस-8 सर्वे के तहत चिह्नित बीपीएल परिवारों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की नीति के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली सार्थकता तभी है, जब सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की पीड़ा और समस्याओं को समझे, उसकी आवाज सुने और जरूरत के समय उसके आंसू पोंछने के लिए उसके साथ खड़ी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास एवं जनकल्याण का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे तथा पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।
कृषि मंत्री ने कहा कि बीपीएल परिवारों के साथ इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य उनकी वास्तविक समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझना तथा पात्र परिवारों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को लाभार्थियों की समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी तथा पात्र परिवारों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं, बीडीओ मनोज शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं और लाभार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में कोटला क्षेत्र की 15 पंचायतों से लगभग 450 बीपीएल परिवारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 58 पात्र परिवारों के आवास निर्माण के लिए नगर पंचायत कोटला की ओर से जारी सेक्शन लेटर संबंधित लाभार्थियों को प्रदान किए। कृषि मंत्री ने पात्र परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और पात्र लाभार्थियों तक आवास योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जा सके इसके लिए कोटला को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के उन्नयन एवं सुधार कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोटला में पुलिस थाने का शुभारंभ किया जाएगा तथा यहां एसएचओ सहित आवश्यक पुलिस स्टाफ की तैनाती की जाएगी, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।
इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र जरियाल,बीडीओ मनोज शर्मा,एक्सईएन बिजली बोर्ड विशाल पत्रवाल,तहसील कल्याण अधिकारी विनोद कुमार,कांग्रेस नेता प्रदीप वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जाली हस्ताक्षर : 14 लाख की गड़बड़ी करने में बीओ और वन रक्षक निलंबित

एएम नाथ।चुराह : जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपये की गड़बड़ी के मामले में वन विभाग ने तीसा रेंज के सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार की बौखलाहट में लोकतंत्र और जनादेश का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार के हर आरोप पर जवाब देने की बजाय बेशर्मी दिखा रहे हैं प्रदेश के मुखिया आरोपों को मसाला कहने से नहीं दबेगी अटैचियों की हकीकत एएम नाथ। मण्डी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और डाइट संस्थानों का होगा पुनर्गठनः मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो किया जारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले पर एक सनसनीखेज दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!