आनी में बारिश का कहर, चलती कार पर गिरे पत्थर-मलबा, दो घायल

by

नए बस स्टैंड में भी वाहन पर गिरा भारी पत्थर, हादसे में बाल-बाल बचे लोग

प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील

एएम नाथ। आनी : लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह आनी क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
एनएच-305 पर किरण बाजार-बराड़ के बीच पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर और मलबा एक चलती ऑल्टो कार पर आ गिरा। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हुए हैं।
दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक पद्म को रामपुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह वाहन संख्या एचपी-35-7897 में दोगरी निवासी पद्म अपने एक अन्य साथी के साथ आनी की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान किरण बाजार के समीप अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर गिरते हुए कार के ऊपर आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और उसमें सवार दोनों युवकों को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। चालक पदम की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगे के उपचार के लिए रामपुर रेफर किया है। नए बस स्टैंड में भी गाड़ी पर गिरा भारी पत्थरवहीं, आनी के नए बस स्टैंड में भी मंगलवार को पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरकर खड़ी गाड़ी से जा टकराया। गनीमत रही कि घटना के समय गाड़ी के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।जानकारी के अनुसार पत्थर का बड़ा टुकड़ा कमांद निवासी किशोरी लाल की ऑल्टो कार पर गिरा, जिससे कार की आगे वाली खिड़की और सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान साथ खड़ी एक अन्य गाड़ी भी पत्थर की चपेट में आ गई।
लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर-मलबा गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यदि बहुत आवश्यक न हो तो अनावश्यक यात्रा करने से बचें तथा बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों और पहाड़ी सड़कों पर विशेष सावधानी बरतें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मन की बात , प्रधानमंत्री का ऐलान : शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

चंडीगढ़ : 25 सितम्बर : पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में देशवासियों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया गया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर होगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दुकानदारों को 1 लाख जुर्माना : घटिया खाद्य पदार्थ और मिस ब्रांडेड बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने लगाया

धर्मशाला, 17 अगस्त। जिला कांगड़ा के चंबी और नगरोटा बगवां क्षेत्र के दो दुकानदारों को मिस ब्रांडेउ और घटिया समान बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने खाद्य सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC सोलन ने ठोडा तथा करयाला के संरक्षण पर दिया बल

सोलन :उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आज यहां आयोजित की गई।  मनमोहन शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज़िला प्रशासन स्थानीय कला को विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को मिला तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र

रोहित जसवाल ।  सन्तोषगढ़  :  हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ नगर में संचलित हिम गौरव आई टी आई को स्वस्थ्य विभाग  तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र दिया...
Translate »
error: Content is protected !!