बीपीएल चयन में पारदर्शिता से पात्र परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ : पठानिया

by

चंबा में 50 हजार परिवार बीपीएल श्रेणी में चिन्हित, आठ चरणों में हुआ सर्वेक्षण

बोले विधानसभा अध्यक्ष, बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की दिशा में सरकार कर रही काम

एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बीपीएल परिवारों के चयन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित कर प्रदेश सरकार ने गरीब एवं वंचित वर्गों को उनकी पात्रता के आधार पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। वह बुधवार को बनीखेत स्थित चिनार पैलेस में बीपीएल चयनित परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। पठानिया ने कहा कि संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले प्रत्येक पात्र परिवार की पहचान हो तथा उसे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि चंबा जिले में वर्तमान सर्वेक्षण के अनुसार करीब 50 हजार परिवार बीपीएल श्रेणी में चिन्हित हुए हैं। यह प्रक्रिया बिना भेदभाव और जरूरतमंद परिवारों की पहचान के आधार पर आठ चरणों में पूरी की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने में भी प्रदेश सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। राहत राशि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से उपलब्ध करवाई तथा राहत देते समय किसी राजनीतिक विचारधारा को आधार नहीं बनाया गया।
उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय छोटी से छोटी आर्थिक सहायता भी गरीब परिवार के लिए महत्वपूर्ण होती है।
मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा, आवास और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने और उनका लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने उनका स्वागत किया, जबकि बीडीओ अनिल गुराडा ने विकासखंड भटियात से संबंधित जानकारी साझा की।
इस अवसर पर राज्य वन निगम के सदस्य निदेशक मंडल चेला कृष्ण चंद, डीएसपी शेर सिंह, डीएफओ डॉ. कुलदीप जमवाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर सहित अन्य अधिकारी और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
—————-
इन पंचायतों के लाभार्थी हुए शामिल

समलेऊ, सुंदली, मेल, मोरनू, जियूंता, शेरपुर, टप्पर, नागली एवं चूहन, बाथरी, मलूड़ा, उघराल, बगढार, ढलोग, बैली, मनोला, रुलियाणी, पधरोटू, ओसल और देवीदेरा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जमानाबाद में सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने जमाया रंग : मेले और त्यौहार पुरातन संस्कृति के संवाहक: आरएस बाली

मेला कमेटी को आयोजन के लिए मुख्यातिथि आरएस बाली ने दिए पचास हजार धर्मशाला,कांगड़ा, 29 जुलाई। मेले और त्यौहार प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। मेलों के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण को बल मिलता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शोक के बीच विदेश गए राहुल गांधी तो बीजेपी ने बोला हमला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार को लेकर विवाद अभी भी जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के उन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया कि अंत्येष्टि के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रोन व हेलीकॉप्टर भी नहीं लगा पाया लापता भरमौर युवक का पता

भरमाणी माता देवी जंगल में खोज अभियान जारी एएम नाथ। चम्बा (भारमौर) : जिला चम्बा के भरमौर उपमंडल के वन क्षेत्र में लापता हुए दो युवकों की तलाश रविवार को एक महत्वपूर्ण चरण में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.96 करोड़ रुपए के 5.035 किलो ग्राम सोने के आभूषण एवं 14.236 किलो ग्राम चांदी को पकड़ा : आयुक्त डॉ. युनुस

शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. युनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में...
Translate »
error: Content is protected !!