भारतीय मानक ब्यूरो, द्वारा लम्बागांव स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by

कांगड़ा, 12 अगस्त: भारतीय मानक ब्यूरो, परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा गत दिवस लम्बागांव में महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ स्टैंर्ड हेल्प इन्फार्म एंड नरचर एम्पावरमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक एवं प्रमुख, भारतीय मानक ब्यूरो, परवाणू शाखा कार्यालय एस.सी. नायक ने की।
एस.सी. नायक ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आईएसआई चिह्न और हाॅलमार्क के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईएसआई चिह्न गुणवत्ता और सुरक्षा का प्रतीक है, जबकि हाॅलमार्क सोने और चांदी के आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित करता है। उन्होंने महिलाओं को कहा कि खरीदारी के समय उत्पादों और आभूषणों की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए यह गुणवत्ता चिह्न अवश्य जांचें।
लम्बागांव ब्लाॅक के स्वयं सहायता समूहों की कुल 109 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण तंत्र और सुरक्षित खरीदारी के तरीकों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया और मानकों, प्रमाणन एवं उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित अपने प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

अप्पर हरोट में बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत कहा-हरोट क्षेत्र में बस सेवा, पेयजल सुधार सहित विभिन्न मांगों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर होगा एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री करेंगे होली उत्सव का शुभारंभ : होली महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ 11 से 14 मार्च तक शहीद कैप्टन विक्रम बतरा मैदान में किया जायेगा – आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 4 मार्च : राज्य स्तरीय होली महोत्सव के सफ़ल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक, आशीष बुटेल ने की।  बैठक का संचालन एसडीएम एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा में युवकों के साथ मारपीट मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त

पुलिस को जांच के दौरान वाट्सएप चैट भी मिली, मास्टरमाइंड का लगाया जा रहा पता : एएसपी एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा शहर के सुराड़ा मोहल्ले में चामुंडा मंदिर के पास युवकों से मारपीट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले से हासिल रिश्वत के पैसे केजर सरकार को मिले :ED ने लगाए आरोप..!

नई दिल्ली : दिल्ली जल बोर्ड घोटाले पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पिछले नकल बुधवार  को आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड  अनुबंध में भ्रष्टाचार से हासिल हुआ रिश्वत का...
Translate »
error: Content is protected !!