हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विवेक शर्मा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अगस्त. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति और परिवार तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद इससे वंचित न रहे। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी उद्देश्य से ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ पहल के तहत यह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में बीपीएल परिवारों की जरूरतों और समस्याओं को जाना जा रहा है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जा सके। यह बात विधायक विवेक शर्मा ने ग्राम पंचायत डठवाड़ा में मंगलवार को क्षेत्र की 16 पंचायतों के लिए आयोजित क्लस्टर स्तरीय विशेष जनसंवाद कार्यक्रम में कही।May be an image of one or more people, wedding and temple
विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच है कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें। उनका लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। प्रदेश सरकार की योजनाओं का केंद्र गरीब, जरूरतमंद और बीपीएल परिवारों का उत्थान है। जनसंवाद के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई पात्र परिवार जानकारी के अभाव अथवा किसी अन्य कारण से सरकारी योजना के लाभ से वंचित तो नहीं है, ताकि ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उन्हें उनका अधिकार दिलाया जा सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा कहा है कि हमारी सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। इसी सोच के साथ उन लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है, जो अभी तक विकास और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इसी जनकल्याणकारी सोच के तहत मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश में करीब 6 हजार निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ घोषित कर उनके अभिभावक के रूप में हिमाचल सरकार उनकी शिक्षा, रहने-खाने, देखभाल, विवाह, रोजगार और आवास जैसी आवश्यकताओं की जिम्मेदारी उठा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के कठिन समय में भी प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग करते हुए प्रभावित परिवारों की मदद की और उन्हें संकट से उबारने के लिए हरसंभव प्रयास किए।May be an image of one or more people
केंद्र से मिलने वाली आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आपदा राहत के तौर पर हिमाचल को 1,500 करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन यह राशि अभी भी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किए गए इस वादे का हिसाब भी प्रदेश की जनता के सामने आना चाहिए।
विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए करीब 300 कनाल भूमि चिन्हित की गई है। बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 75 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसके अलावा पेयजल और सड़क क्षेत्र में भी विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल आवश्यकताओं को देखते हुए करीब 46 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना प्रस्तावित है। इसकी स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद योजना पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक बुनियादी सुविधाएं और विकास का लाभ पहुंचे।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पात्र बीपीएल परिवारों को घर उपलब्ध करवाने की दिशा में भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अपना परिवार सुखी परिवार के तहत ऐसे परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने के साथ साथ 300 यूनिट फ्री बिजली और पात्रतानुसार 1,500 रुपये मासिक सहायता का लाभ भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखुविन्द्र सिंह सुक्खू की सोच के अनुरूप जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि सभी पात्र लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले। ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ अभियान के तहत चिन्हित परिवारों की जरूरतों और समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।May be an image of one or more people and dais
कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान चन्नन सिंह ने विधायक विवेक शर्मा और उपायुक्त जतिन लाल का स्वागत किया। जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, एसडीएम अभिषेक मित्तल, ब्लॉक सोशल एजुकेटर निशा गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में लोगों को बताया। लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव विधायक एवं अधिकारियों के समक्ष रखे।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक विवेक शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद विधायक ने समूरकलां में क्षेत्र की आठ पंचायतों के लिए आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया तथा लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन हाजिरी का भी निकाल लिया तोड़ : स्कूल से गायब शिक्षिका पोर्टल पर हाजिर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शिक्षिका की ओर से फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। लक्कड़ बाज़ार क्लस्टर के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेफील्ड की एक शिक्षिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट के समय में विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है सनातन संस्कृति – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें संकट के समय में विश्वास के साथ आगे बढ़ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के भरे जायेंगे 6 पद : 23 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

एएम नाथ।  मशोबरा :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा स्टर्लिंग हॉलीडेज रिसोर्ट, कुफरी शिमला के लिए फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागीय अधिकारी जन हित के मुद्दों को गंभीरता से लें और विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें : जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष शिवानी

नाहन 22 जुलाई। जिला परिषद सिरमौर की अध्यक्ष शिवानी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद भवन के सभागार में नवगठित जिला परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष जिला परिषद ने नवनिर्वाचित जिला परिषद...
Translate »
error: Content is protected !!